महिलाओं को सूर्पणखा कहने पर कमलनाथ ने कैलाश को घेरा, कहा- भाजपा ने महिलाओं का अपमान करने की कसम खाई

महिलाओं को सूर्पणखा कहने पर कमलनाथ ने कैलाश को घेरा, कहा- भाजपा ने महिलाओं का अपमान करने की कसम खाई
X
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा पहनावे को लेकर लड़कियों, महिलाओं को सूर्पणखा कहने पर बवाल मच गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि मध्य प्रदेश जैसे देश के हृदय प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं का अपमान और उत्पीड़न करने की कसम खा ली है। भाजपा के एक नेता ने कल हमारी बेटियों के वस्त्रों के बारे में अत्यंत शर्मनाक टिप्पणी की और उन्हें शूर्पणखा कहा। हालांकि विजयवर्गीय का कहना है कि मेरी पूरी बात को सुना नहीं गया।

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा पहनावे को लेकर लड़कियों, महिलाओं को सूर्पणखा कहने पर बवाल मच गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि मध्य प्रदेश जैसे देश के हृदय प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं का अपमान और उत्पीड़न करने की कसम खा ली है। भाजपा के एक नेता ने कल हमारी बेटियों के वस्त्रों के बारे में अत्यंत शर्मनाक टिप्पणी की और उन्हें शूर्पणखा कहा। हालांकि विजयवर्गीय का कहना है कि मेरी पूरी बात को सुना नहीं गया।

महिला उत्पीड़न के दिए उदाहरण

कमलनाथ ने कहा कि जबलपुर में शराब की दुकान का विरोध कर रही बहनों के ऊपर शिवराज सरकार ने पुलिस से बर्बरता पूर्वक दमन कराया। उनके बाल पकड़कर घसीटा गया। कटनी में एक महिला का निधन होने के बाद उसका शव ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली और परिजनों को मृतका के गहने बेचकर एंबुलेंस की व्यवस्था करनी पड़ी। मुरैना में मुख्यमंत्री जी मंच से महिला हितैषी भाषण देते रहे और एक महिला सभा में खड़ी अपनी पीड़ा को लेकर रोती रही।

महिला उत्पीड़न में मप्र नंबर वन

कमलनाथ ने कहा कि यह तो सिर्फ वे घटनाएं हैं जो पिछले तीन-चार दिन में मध्यप्रदेश में घटित हुई हैं। शिवराज जी की सरकार में पिछले 18 साल से प्रदेश महिला उत्पीड़न में पूरे देश में नंबर वन हो चुका है। महिलाओं का अपमान करना, उनका उत्पीड़न करना और उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करना भाजपा की पहचान बनता जा रहा है। मैं देश की माताओं, बहनों और बेटियों से निवेदन करता हूं कि वे अपने अधिकारों की लड़ाई में आगे आएं कांग्रेस पार्टी उनके अधिकारों के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है।



Tags

Next Story