कमलनाथ ने बढ़ते कर्ज पर जताई चिंता: बोले- कांग्रेस के कार्यकाल में जितना था कर्ज, अब भर रहे हैं उतना ब्याज, यह भी लगाए आरोप

कमलनाथ ने बढ़ते कर्ज पर जताई चिंता: बोले- कांग्रेस के कार्यकाल में  जितना था कर्ज, अब भर रहे हैं उतना ब्याज, यह भी लगाए आरोप
X
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की सरकार के समय जितना क़र्ज़ प्रदेश पर था , उतना तो आज ब्याज ही भरते हैं ,यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि मैं खजाना खोल दूंगा , अरे इतने साल से क्या कर रहे थे ? कितना क़र्ज़ आज हमारे प्रदेश पर है। कमलनाथ रतलाम मे प्रचार अभियान के तहत मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने यहां कांग्रेस के समर्थन में रोड शो निकाल कर सभा को भी संबाेधित किया।

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की सरकार के समय जितना क़र्ज़ प्रदेश पर था , उतना तो आज ब्याज ही भरते हैं ,यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि मैं खजाना खोल दूंगा , अरे इतने साल से क्या कर रहे थे ? कितना क़र्ज़ आज हमारे प्रदेश पर है। कमलनाथ रतलाम मे प्रचार अभियान के तहत मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने यहां कांग्रेस के समर्थन में रोड शो निकाल कर सभा को भी संबाेधित किया।

हर काम, ठेके में लेन देन का आरोप

कमलनाथ ने आरोप लगाया कि शिवराज सरकार में भ्रष्टाचार की व्यवस्था पंचायत से लेकर ,नगर परिषद ,नगर निगम ,नगर पालिका मंत्रालय तक मौजूद है। यहाँ हर ठेके में , हर काम में लेनदेन होता है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में देश के ,प्रदेश के भाग्य का फैसला तो नहीं होगा लेकिन इस चुनाव से रतलाम व मध्य प्रदेश के भविष्य का फैसला जरूर होगा। मुझे यहां के मतदाताओं पर पूरा विश्वास है कि वह प्रदेश का भविष्य ज़रूर सुरक्षित रखेंगे। आज तस्वीर सामने रख लीजिए , हर वर्ग परेशान है। मैं जनता से अपील करता हूँ कि वो सच्चाई का साथ दें। घोषणाओं से ,नाटक ,नौटंकी से ,झूठ से गुमराह अब नहीं किया जा सकता है।

यह भी बोले कमलनाथ-

-हम चाहते हैं कि शहर के बुद्धिजीवी , नागरिक ही शहर के विकास का नक्शा बनाएं।

-हमने तय किया है कि सफाई कर्मियों का निशुल्क बीमा होगा।

-15 माह बाद हमारी सरकार प्रदेश में बन रही है।

-यह लोग पुलिस ,प्रशासन ,पैसे के दम पर सरकार चला रहे है।

-रतलाम ने भाजपा को क्या नहीं दिया , पार्षद से लेकर विधायक ,सांसद सब दिया और उसके बाद भी सबसे ज्यादा उपेक्षित रतलाम रहा।

-हमारे देश की संस्कृति लोगो को जोड़ने की है , यही कांग्रेस की भी संस्कृति है।आज हमारी संस्कृति पर आक्रमण हो रहा है , यह हमारे लिए बड़ी चुनौती है।

-पहले धर्म पर , फिर समाज पर और अब भाषाओं पर भी आक्रमण हो रहा है।

-शिवराज सरकार ने प्रदेश को घोटालों का प्रदेश बना दिया है।

-मुझे रतलाम याद है यह रेलवे का जंक्शन , यहाँ का नमकीन , यहाँ का सोना देश भर में प्रसिद्ध है लेकिन आज मुझे दुख हो रहा है कि इस महानगर में इतना बड़ा स्कोप था लेकिन विकास को लेकर यह क्षेत्र पिछड़ गया , जबकि यहां तो 5 इंजन की सरकार थी।


Tags

Next Story