कमलनाथ ने रावतपुरा सरकार के कहने पर दिया उनके भाई काे टिकट, अपने जिला उपाध्यक्ष का टिकट काटा, ये पूर्व मंत्री भी हुए नाराज

कमलनाथ ने रावतपुरा सरकार के कहने पर दिया उनके भाई काे टिकट, अपने जिला उपाध्यक्ष का टिकट काटा, ये पूर्व मंत्री भी हुए नाराज
X
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रावतपुरा सरकार रविशंकर शर्मा के कहने पर टीकमगढ़ के वार्ड क्रमांक 17 में पार्षद का टिकट बदलकर रावतपुरा महाराज के चचेरे भाई गौरव शर्मा को दे दिया है। पहले यहां से कांग्रेस ने अपने जिलाध्यक्ष अनिल बड़कुल को मैदान में उतारा था। बड़कुल नगर पालिका अध्यक्ष के दावेदार भी थे। कमलनाथ के निर्णय से कांग्रेस में भारी रोष दिखाई दे रहा है।

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रावतपुरा सरकार रविशंकर शर्मा के कहने पर टीकमगढ़ के वार्ड क्रमांक 17 में पार्षद का टिकट बदलकर रावतपुरा महाराज के चचेरे भाई गौरव शर्मा को दे दिया है। पहले यहां से कांग्रेस ने अपने जिला उपाध्यक्ष अनिल बड़कुल को मैदान में उतारा था। बड़कुल नगर पालिका अध्यक्ष के दावेदार भी थे। कमलनाथ के निर्णय से कांग्रेस में भारी रोष दिखाई दे रहा है। बता दें, मप्र में चर्चित रावतपुरा महाराज की छवि भाजपा समर्थित संत की है

पूर्व मंत्री के कहने पर मिला था बड़कुल को टिकट

टीकमगढ़ नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस ने पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह के कहने पर वार्ड क्रमांक 17 में अनिल बड़कुल को प्रत्याशी घोषित किया था। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस को यदि बहुमत मिलता तो अनिल बड़कुल नगर पालिका अध्यक्ष के प्रबल दावेदार भी थे। लेकिन अचानक रावतपुरा महाराज ने कमलनाथ से फोन पर बात की। कमलनाथ ने रावतपुरा महाराज के कहने पर अपनी ही पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनिल बड़कुल का टिकट काटकर रावतपुरा महाराज के चचेरे भाई गौरव शर्मा को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

टिकट कटने का विरोध

अनिल बड़कुल का टिकट कटने से कांग्रेस पार्टी और जैन समाज में भारी रोष है। पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह भी नाराज बताए जा रहे हैं। बताया जाता है यादवेन्द्र सिंह ने बड़कुल का टिकट काटने पर अपनी आपत्ति प्रदेश कांग्रेस मे दर्ज करा दी है।

Tags

Next Story