दिल्ली में सोनिया गांधी से मिले कमलनाथ, जानिए एक घंटे की मुलाकात में क्या हुई चर्चा

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार की सुबह 11 बजे नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर मप्र में उप चुनाव में हार पर सफाई दी। लगभग एक घंटे की मुलाकात में कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में हाल ही में संपन्न उपचुनाव व उसके परिणामों की विस्तार से जानकारी दी। खासकर कांग्रेस की परंपरागत पृथ्वीपुर एवं जोबट विधानसभा सीट में पार्टी की हार पर स्पष्टीकरण देना पड़ा।
कमलनाथ-सोनिया गांधी में यह चर्चा भी
नाथ ने सोनिया गांधी से देश भर में पिछले एक वर्ष से चल रहे किसान आंदोलन, तीन कृषि कानूनो से लेकर देशव्यापी खाद संकट व किसानों को आ रही परेशानी, कोयला संकट, बिजली संकट, बढ़ती महंगाई के साथआगामी समय में देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावो को लेकर एवं पार्टी के संगठन से सम्बंधित विषयों व चल रहे कांग्रेस के सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा की। इस मुलाकात में नाथ ने विभिन्न राज्यों से सम्बंधित विषयों, जनहित के विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस के आगामी समय में होने वाले आंदोलन, उसकी रूपरेखा व संगठन से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी इस मुलाक़ात में चर्चा की।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS