इस विधायक को दिल्ली लेकर पहुंचे कमलनाथ, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

इस विधायक को दिल्ली लेकर पहुंचे कमलनाथ, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
X
इंदौर विधायक संजय शुक्ला पर कमलनाथ मेहरबान!, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारीमध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस अपनी जमावट में जुटी हुई है। प्रदेश में नियुक्तियों का दौर जारी है।

Congress MLA Sanjay Shukla : इंदौर विधायक संजय शुक्ला पर कमलनाथ मेहरबान!, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारीमध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस अपनी जमावट में जुटी हुई है। प्रदेश में नियुक्तियों का दौर जारी है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, कमलनाथ इंदौर विधायक संजय शुक्ला को अपने साथ दिल्ली लेकर गए थे।

दअरसल, कमलनाथ बीते गुरूवार को इंदौर में एक कांग्रेस नेता के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थें। कार्यक्रम से निकलने के बाद कमलनाथ अपने साथ विधायक संजय शुक्ल को लेकर दिल्ली रवाना हो गए। इसी को लेकर राजनैतिक गलियरों में कयासों का दौर जारी है कि विधानसभा चुनाव से पहले संयज शुक्ला को प्रदेश स्तर पर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि संयज शुक्ला का कहना है कि वह कामाख्या देवी के दर्शन करने गए थे।

सूत्रों का कहना है कि कमलनाथ विधायक संजय शुक्ला को एयरपोर्ट से अपने साथ भोपाल लेकर गए थे। जबकि संजय शुक्ला, कमलनाथ को एयरपोर्ट पर छोड़ने आए थे। कमलनाथ और शुक्ला दोनों इंदौर से गुवाहाटी पहुंचे जहां कामाख्या देवी के दर्शन कर दिल्ली पहुंचे। अब बिना किसी तय कार्यक्रम के शुक्ला का कमलनाथ के साथ जाना, वो भी दिल्ली, कई बातों के संकेत दे रहा है।

Tags

Next Story