कमलनाथ ने कहा- मंच से कर्मचारियों को सस्पेंड करने की नौटंकी करते हैं मुख्यमंत्री, कागजों में कुछ नहीं होता

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस समय अलग तरह की नौटंकी कर रहे हैं। वे लगभग हर मंच से एक दो अधिकारी-कर्मचारियों को सस्पेंड करने की नौटंकी करते हैं जबकि कागजों में कुछ नहीं होता। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए मप्र में अब कुछ नहीं बचा, उनकी यह नौटंकी चलने वाली नहीं है। तीन दिन के लिए छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ मीडिया से बात कर रहे थे।
सुर्खियां बटोरने के लिए कर रहे ऐसा
कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास अब प्रदेश की जनता को बताने के लिए कुछ भी नहीं बचा, जिससे इनकी वापसी हो सके। इसलिए रोज नए बहाने ढूंढते हैं कि किसी ना किसी तरह मीडिया में बने रहें। उनकी बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है। सिर्फ पुलिस, प्रशासन और पैसे का दुरुपयोग करना जानते हैं।
आम आदमी पार्टी के कारण कुछ नहीं
गुजरात के परिणामों पर कमलनाथ ने कहा की नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह का गृह राज्य होना गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की सफलता का प्रमुख कारण रहा । जिसके कारण गुजरात का मतदाता प्रभावित हुआ। आम आदमी पार्टी के कारण कुछ नहीं हुआ। उनका कहना है कि मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी के आने से कुछ नहीं होगा, यहां अलग हालात हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS