कमलनाथ बोले : हमारा मुकाबला भाजपा से नहीं, उसके संगठन से है

भोपाल। उपचुनाव में हमारा मुकाबला भाजपा से नहीं उसके संगठन से है। शोबाजी नहीं करें, सच्चाई का सामना करें और अपनी बात लोगों तक पहुंचाएं। वैसे भी सेवादल चुपके-छिपके काम करता है।
यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त अध्यक्ष रजनीश सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद सभी को बहुत सारी अपेक्षाएं थी, पर हमें काम करने के लिए सिर्फ साढ़े ग्यारह माह का समय ही मिला।
इस कम समय में भी हमने अपनी नीति का परिचय दिया। साजिश व षड्यंत्र रच हमारी जनादेश प्राप्त सरकार को गिरा दिया गया। लोकतंत्र के इतिहास की विश्व की यह पहली घटना है, जिसमें इस प्रकार से खरीद-फरोख्त का खुला खेल खेला गया।
मुझे सरकार जाने का दुख नहीं, दुख इस बात का है कि हमने बहुत सारी योजनाएं शुरू की थी, बहुत सारी हम शुरू करना चाहते थे। उन्होंने सेवादल के पदाधिकारियों से कहा कि 24 सीटों के उपचुनाव के लिए नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरें और सभी जिलों, ब्लाकों में जाएं। मतदाता परिवर्तन चाहता है, वह अब भाजपा की घिनौनी राजनीति को समझ गया है।
कमलनाथ ने सेवादल के नवनियुक्त अध्यक्ष राजनीश सिंह को पदभार ग्रहण करते समय सेवादल एवं कांग्रेस की रीति-नीति और मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS