MP POLITICS: कमलनाथ संदेश यात्रा आज से शुरु, 25 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस की रणनीति तैयार, 12 दिन में होगी 50 सभाएं

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही महीनों का समय बचा है। जिसको देखते हुए कांग्रेस ने रणनीति के तहत आज से कमलनाथ संदेश यात्रा शुरू करने जा रही है। बता दें कि इस यात्रा के जरिये 10 जिलों के 25 विधानसभा सीटों के लिए जनता को रिझाने और दावेदारी मजबूत करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है।
कमलनाथ इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे
भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर से पीसीसी चीफ कमलनाथ इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 12 दिनों में ये यात्रा ग्वालियर और बुंदेलखंड के 10 जिलों की 25 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। ताकि इस बार चुनाव में बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बन सके। इस यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर यादव सुबह 11.30 बजे रवाना होंगे।
दामोदर यादव इस यात्रा को लेकर रवाना होंगे
भोपाल से इस यात्रा की शुरूआत हो रही है। जो 12 दिनों में ग्वालियर और बुंदेलखंड के 10 जिलों की 25 विधानसभा सीट को कवर करेगी। मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर यादव इस यात्रा को लेकर रवाना होंगे। इस दौरान ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव भी मौजूद रहेंगे। ये यात्रा प्रदेश भर में निकाली जाएगी। इस दौरान 50 से ज्यादा आम सभाएं भी होंगी। इसमें रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी होकर दतिया पहुंचेगी।
दूसरे चरण में महाकौशल पर फोकस
पहला चरण भोपाल से शुरू होकर दतिया पर समाप्त होगा। तो दूसरे चरण की यात्रा में महाकौशल यानि ग्वालियर चंबल पर फोकस होगा। यानि दूसरे चरण की कमलनाथ संदेश यात्रा इन जगहों से शुरू होगी। जिसमें 50 सभाओं के माध्यम से 23 लाख लोगों को अपने साथ शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
इन जगहों से होते हुए जाएगी यात्रा
बता दें कि कमलनाथ संदेश यात्रा का पहला चरण 15 जून को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से 11.30 बजे शुरू होगा। 12 दिवसीय अभियान में 10 जिलों के 25 विधानसभा क्षेत्रों में 50 से अधिक जनसभाएं की जाएंगी। यात्रा भोपाल से रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी होते हुए जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS