विधानसभा की कार्रवाई को बकवास कहकर घिरे कमलनाथ, कार्रवाई के लिए भाजपा का विधानसभा अध्यक्ष को पत्र, जानिए और क्या तैयारी

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्रवाई को बकवास बता कर नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ घिर गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि विधानसभा के अंदर कमलनाथ के खिलाफ विशेषाधिकार का नोटिस दिया जाएगा। मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ 24 माह में 24 घंटे के लिए भी विधानसभा नहीं आए। खुद केंद्रीय मंत्री, संसदीय कार्य मंत्री, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष रहे हैं। माह में चार बार सोनिया गांधी के चौखट में हो आए हैं। ऐसी बातें उन्हें शोभा नहीं देतीं। बता दें, कमलनाथ ने कहा था कि विधानसभा की कार्रवाई बकवास है, वहां एक दल के लोगा बकवास करते हैं। क्या मैं बकवास सुनने जाऊं, इसलिए मैं वहां नहीं जाता।
वीडी शर्मा ने कहा- क्या सब बकवास
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि देश की लोकसभा और प्रदेश की विधानसभा के अंदर जो कार्यवाही होती है, इसमें नीति निर्धारण के साथ योजनाए बनती हैं। इन पर चर्चा संसदीय प्रक्रियाओं के तहत होती है। शर्मा ने पूछा क्या वह सब बकवास है? उन्होंने कहा कि मैं ऐसा मानता हूं, एक शब्द भी असंसदीय होता है तो लोकसभा अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष उस शब्द को कार्यवाही से विलोपित कर देते हैं। सदन मे संबंधित सदस्य के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान भी है, लेकिन संपूर्ण संसदीय प्रक्रिया को बकवास कहना संसदीय लोकतांत्रिक परंपरा औऱ मर्यादा का उल्लंघन है। ऐसा कहकर आपने विधानसभा का अपमान किया है।
कहा- लिखा है विधानसभा अध्यक्ष को पत्र
वीडी शर्मा ने कहा है कि इसमें अनुच्छेद 194 संसदीय प्रक्रिया के तहत कदाचरण के नियम विधानसभा के हैं। 264,265 के तहत मैंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है और कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS