MP-ELECTION 2023 News: कमलनाथ का आज सागर दौरा, करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित

MP-ELECTION 2023 News: कमलनाथ का आज सागर दौरा, करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित
X
11 नवंबर को बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झाखरपारा देवभोग पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 11:00 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर हेलीकॉप्टर के जरिए 11:50 बजे झाखरपारा पहुचेंगे और फिर यहां आमसभा को संबोधित करेंगे।

MP-ELECTION 2023 News: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। ऐसे में प्रदेश में लगातार स्टार प्रचारकों का आना जाना लगा हुआ है। आज इसी कड़ी में धार और इंदौर में धुआंधार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (झाकरपारा में आमसभा को संबोधित करेंगे।

1. धार: अमित शाह आज धार एवं इंदौर में जनसभाओं को करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 नवंबर को धार और इंदौर जिलों के प्रवास पर रहेंग। इस दौरान अमित शाह 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 12.30 बजे धार जिले की मनावर के लाइंस स्कूल के पास आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.10 बजे बदनावर विधानसभा के मंडी प्रागंण में जनसभा, शाम 5.15 बजे धार के किला मैदान में जनसभा और शाम 6.45 बजे इंदौर जिले की देपालपुर विधानसभा के बेटमा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

2. भोपाल: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज भोपाल प्रवास पर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 11 नवंबर को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 11 नवंबर को दोपहर 12.45 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कंवेशन सेंटर में विधानसभा चुनाव संकल्प-पत्र का विमोचन करेंगे।

4.झाकरपारा: CM बघेल झाखरपारा देवभोग में आमसभा को संबोधित करेंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 नवंबर को बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झाखरपारा देवभोग पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 11:00 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर हेलीकॉप्टर के जरिए 11:50 बजे झाखरपारा पहुचेंगे और फिर यहां आमसभा को संबोधित करेंगे।

3. सीतापुर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का छत्तीसगढ़ दौरा आज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सीतापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 11 बजे सीतापुर के हाई स्कूल मैदान में सीतापुर बीजेपी प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो के पक्ष में आमसभा को संबोधित कर चुनाव प्रचार करेंगे।

5. बैतूल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज दो आमसभा को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बैतूल जिले के भैंसदेही और आमला विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वे आज दामजीपुरा और आमला पहुंचेंगे।


Tags

Next Story