MP Congress PAYCM : कमलनाथ का मास्टर प्लान, होगी DK की एंट्री, जारी होगा एक बुकलेट

MP Congress PAYCM : कमलनाथ का मास्टर प्लान, होगी DK की एंट्री, जारी होगा एक बुकलेट
X
कर्नाटक में कांग्रेस को मिली प्रचंड़ जीत के बाद से मध्यप्रदेश कांग्रेस काफी उत्साहित है। कनार्टक जीत से कांग्रेस को काफी बल मिला है। कांग्रेस अब मध्यप्रदेश में कर्नाटक की तर्ज पर भाजपा को घेरने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कमलनाथ कांग्रेस ने एक मास्टर प्लान तैयार किया है,

MP Congress PAYCM : कर्नाटक में कांग्रेस को मिली प्रचंड़ जीत के बाद से मध्यप्रदेश कांग्रेस काफी उत्साहित है। कनार्टक जीत से कांग्रेस को काफी बल मिला है। कांग्रेस अब मध्यप्रदेश में कर्नाटक की तर्ज पर भाजपा को घेरने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कमलनाथ कांग्रेस ने एक मास्टर प्लान तैयार किया है, जिसके तहत कांग्रेस बीजेपी के भ्रष्टाचारों को जनता के सामने पेश किया जाएगा। इसके लिए बकायदा एक 393 पॉइंट की एक बुकलेट तैयार की जा रही है, जिसे प्रदेश के हार घर तक पहुंचाया जाएगा।

कांग्रेस के इस मास्टर प्लान के तहत शिवराज सरकार के कार्यकाल में हुए घोटालों, भष्टाचार और सरकार की अनिमितता, कुप्रबंधन जैसे मुद्दे शामिल होंगे। इतना ही नहीं MP कांग्रेस कर्नाटक की तर्ज पर PAYCM कैंपेन का नया वर्जन भी जनता के सामने लेकर आएगी। क्योंकि कांग्रेस कर्नाटक में बीजेपी के भष्टाचार, कमीशनखोरी समेत अन्य मामलों को जनता के समाने लाने में सफल रही। ऐसा ही कुछ कांग्रेस अब मध्यप्रदेश में करने जा रही है। एमपी कांग्रेस का मानना है कि कर्नाटक में कमीशनखोरी वाला फार्मूला काफी मददगार रहा।

क्या है PAYCM फॉर्मूला

दरअसल, कर्नाटक में PAYCM अभियान स्टेट कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के पत्र से सामने आया था। एसोसिएशन ने पीएम मोदी को एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया था कि कर्नाटक में कोई भी टेंडर पास करने के लिए 40 फीसदी कमीशन लिया जाता है। हम यह कमीशन देने के लिए मजबूर है। इसी को लेकर कर्नाटक में कांग्रेस ने यूपीआई एप के क्यूआर कोड़ को कापी करके उसमें सीएम की फोटो लगाकर लोगों के बीच पहुंचाया था। कांग्रेस ने इन पोस्टरों को पूरे प्रदेश में चस्पा कराए थे। पोस्टर चिपकाने को लेकर कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया तो खुद डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने पोस्टर चिपकाना शुरू कर दिया था।

MP में गडकरी के पत्र पर चलेगा अभियान

कर्नाटक में हुए PAYCM क्यूआर कोड़ अभियान की तर्ज पर मध्यप्रदेश में केंन्द्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पत्र पर यह अभियान चलाया जाएगा। दरअसल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस एक पत्र लिखा था, जिसमें प्रदेश की चेक पोस्ट पर अवैध वसूली का जिक्र किया गया था। पत्र में नागपुर बीजेपी महामंत्री जेपी शर्मा की शिकायत का हवाला दिया गया था। पत्र में कहा गया था कि प्रदेश में आरटीओ द्वारा चेक पोस्ट एंट्री के नाम पर अवैध वसूची की जा रही है। कांग्रेस अब इसी पत्र को कर्नाटक की तर्ज पर मध्यप्रदेश में कैश कराने की प्लानिंग में जुटी हुई है।

इन मुद्दों पर भी भाजपा को घेरेगी कांग्रेस

कमलनाथ कांग्रेस पेसीए फॉर्मूला के अलावा कई मुद्दो पर बीजेपी को घेरने का खाका तैयार कर रही हैं। जिसमें टेक होम राशन घोटाला, व्यापमं से बड़ा नर्सिंग घोटाला, बच्चों की यूनिफॉर्म घोटाला समेत कई मुद्दों को कांग्रेस जनता के सामने लाने का प्लान कर रही है।

MP में होगी DK की एंट्री

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी विधानसभा चुनावों में कर्नाटक कांग्रेस को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, यूपी के प्रमोद तिवारी, हरियाणा के दीपेंन्द्र हुड्डा जल्द ही मध्यप्रदेश आने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार डीके शिवकुमार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रबंधन का कामकाज देखेंगे। इसके अलावा अन्य कई नेता भी एमपी में जल्द ही डेरा डालने वाले है।

Tags

Next Story