कमलनाथ के मीडिया समन्वय नरेंद्र सलूजा ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल, ये रहा कारण

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने अंतत: कांग्रेस छोड़ दी। आज सुबह वे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पारासर एवं प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। कमलनाथ जब प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भी नहीं बने थे तब से सलूजा इंदौर में रहकर कमलनाथ के मीडिया का काम देख रहे थे लेकिन पिछले काफी समय से कमलनाथ उनसे नाराज चल रहे थे। इसकी परिणति उनके कांग्रेस छोड़ने से हुई।
मानक और नरेंद्र पहले से देखते थे काम
खास बात यह है कि कमलनाथ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले नरेंद्र सलूजा और उसके बाद वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल उनका मीडिया से संबंधित काम देखते थे। इनमें मानक अग्रवाल पहले ही किनारे किए जा चुके हैं और सलूजा ने तो कांग्रेस ही छोड़ दी। इसे पार्टी के अंदर चल रही उठापटक का नतीजा माना जा रहा है। कमलनाथ को काम अब वे देख रहे हैं जो पहले उनके आसपास भी नहीं थे।
एक बार इस्तीफा देना पड़ा था सलूजा को
नरेंद्र सलूजा चूंकि पूरी ईमानदारी से कमलनाथ का काम देखत थे इसलिए प्रदेश कांगेस के मीडिया विभाग के पुनर्गठन के समय कम महत्व मिलने से वे नाराज हो गए थे। सलूजा ने इस्तीफ दे दिया था। कमलनाथ ने सलूजा की नाराजगी दूर करने की बजाय उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। सलूजा द्वारा माफी मांगने के बाद ही उनकी कांगे्रस में वापसी हो चुकी थी। अब इंदौर के खालसा कालेज के मामले को लेकर कमलनाथ सलूजा से नाराज हुए जबकि इस कार्यक्रम से सलूजा का कोई लेना देना नहीं था।
कमलनाथ किसी को नहीं मनाते
कमलनाथ प्रदेश अध्यक्ष रहते कई बार कह चुके हैं कि जिसे कांग्रेस छोड़कर जाना है चला जाए, वे किसी को मनाएंगे नहीं। दूसरी तरफ भाजपा अपने असंतुष्टों को तो संतुष्ट करती ही है, दूसरे दलों के असंतुष्टों को भाजपा के साथ जोड़ने में देर नहीं करती। सलूजा इसके ताजा उदाहरण हैं।
यह बोले नरेंद्र सलूजा
इंदौर खालसा कॉलेज में हुए घटनाक्रम के बाद 84 दंगो का सच जो सामने आया। उसके बाद मेरा मन व्यथित हुआ। में जिस धर्म मे आस्था रखता हूं उस धर्म के मेरे लोगो की हत्या के आरोपियों के सच ने मेरी आँखें खोल दी। में ऐसे संगठन के साथ कार्य नही कर सकता। खालसा कॉलेज घटनाक्रम के बाद मैंने कांग्रेस की कोई पोस्ट नही की। न राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुआ। में एक कार्यकता के रूप में बीजेपी में शामिल हुआ हूं। बीजेपी जो जिम्मेदारी देगी उसे जी जान से निभाऊंगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS