Karunadham Ashram Bhopal : करुणाधाम आश्रम में तीन दिवसीय गुरुदेवालय स्थापना समारोह शुरू

Karunadham Ashram Bhopal : करुणाधाम आश्रम में तीन दिवसीय गुरुदेवालय स्थापना समारोह शुरू
X
शहर के नेहरू नगर करुणाधाम आश्रम में तीन दिवसीय गुरुदेवालय स्थापना समारोह रविवार से शुरू हुआ।

भोपाल। शहर के नेहरू नगर करुणाधाम आश्रम में तीन दिवसीय गुरुदेवालय स्थापना समारोह रविवार से शुरू हुआ। पहले दिन संत हिरदाराम नगर के चंचल चौराहे से सेवा परमो धर्मा पर आधारित वाहन रैली निकाली गई, जो लालघाटी, कोहेफिजा होते होते हुए नेहरू नगर स्थित करुणाधाम आश्रम पहुंची। रैली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधायक रामेश्वर शर्मा मौजूद रहे। वाहन रैली का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। रैली में 250 वाहन शामिल हुए। रैली के बाद आश्रम के ईशावास्य में शाम 7:30 बजे से मां महालक्ष्मी और गुरूदेव की महाआरती की गई।

आज गायिका चित्रा रॉय की भजन संध्या

करुणाधाम आश्रम के पितृपुरूष बह्मलीन बालगोविन्द शांडिल्य और मातृ शक्ति दुर्गा शाण्डिल्य के श्रीविग्रह स्थापना पर यह गुरू पर्व मनाया जा रहा है। पीठाधीश्वर गुरूदेव सुदेश शांडिल्य महाराज ने बताया कि तीन दिन के पर्व में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को गायिका चित्रा रॉय की भजन संध्या रखी गई है। सुबह आठ बजे से गुरूदेवालय में परमपूज्य विग्रह की स्थापना होगी। साथ ही गुरूदेव भजन और गुरूदेव पूजन होगा। रात्रि आठ बजे से गायिका रॉय की भजन संध्या होगी। मंगलवार को शाम छह बजे से गुरू चालीसा गुरू गीता सस्वर पाठ होगा। इसके बाद रात आठ बजे से गायन अजय सिंह की भजन संध्या आयोजित की जाएगी। सोमवार व मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठान चलते रहेंगे। इनमें बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग शामिल होंगे।

रैली का मुख्यमंत्री चौहान ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिंक रोड नंबर एक पर स्थित बी-8, 74 बंगला पर करुणाधाम आश्रम की ‘सेवा परमो धर्म वाहन रैली’ का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने करूणाधाम पीठाधीश्वर गुरूदेव सुदेश शांडिल्यजी महाराज का पुष्पहार पहनाकर और रैली पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। नेहरू नगर स्थित करूणाधाम आश्रम में 27 से 29 अगस्त तीन दिन तक गुरूदेवालय स्थापना समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। बैरागढ़ के चंचल चौराहे से वाहन रैली शुरू हुई और भोपाल के विभिन्न मार्गों से होते हुए करूणाधाम आश्रम पहुंची।

Tags

Next Story