MP politics : मान के साथ भोपाल पहुंचे केजरीवाल, चाचौड़ा के लिए हुए रवाना

X
By - Nirjhar Yogi |8 Nov 2023 4:32 PM IST
आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ भोपाल आए।
भोपाल। चुनाव नज़दीक आते ही सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक जनता के बीच जा रहे हैं। प्रचार की रफ्तार भी काफी तेज़ हो चुकी है। इसके चलते आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ भोपाल आए। यहां भोपाल के आम आदमी पार्टी के सभी प्रत्याशियों के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। सभी कार्यकर्ताओं में केजरीवाल के आने पर उत्साह दिखाई दे रहा था। यहां पर सभी से मुलाकात के बाद वे सीधे चाचौड़ा के लिए रवाना हो गए। जहा इनके द्वारा सभा का आयोजन किया जाना है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS