खजुराहो : शराब के नशे में कांच के गिलास से किया ताबड़तोड़ वार, 2 गिरफ्तार

खजुराहो। ढाबे में बैठे लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने कांच के गिलास तोड़कर हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक को गंभीर सरूप से चोट आई है। गंभीर युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज गया है। घटना की सूचना मिलने और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं ढाबे के संचालक पर भी कार्रवाई की बात कही जा रही है।
यह घटना खजुराहो थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट के पास स्थित पंजाबी ढाबे की है, जहां बातों ही बातों में ढाबे में बैठे लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक शख्स ने कांच का गिलास तोड़कर हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया वहीं ढाबा संचालक पर भी कार्रवाई की जा रही है। लॉकडाउन होने के बावजूद रात 11 बजे ढाबा संचालन करने के जुर्म में ढाबा संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
यह घटना रात 11 बजे के आसपास की है। रविवार की रात लॉकडाउन लगने के बावजूद खजुराहो एयरपोर्ट स्थित पंजाबी ढाबा में करीब आधा दर्जन लोग शराब के नशे में पहुंचे थे, जहां उनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि रिंकू रिछारिया ने रोहित पाटनी पर टेबल पर रखे कांच के गिलास को तोड़कर गले में एक के बाद एक तीन बार कर दिए। हमले में रोहित पाटनी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे खजुराहो स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अधिक खून बह जाने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
इस पूरे मामले में खजुराहो एसडीओपी का कहना है कि नशे में दोनों के बीच विवाद हो गया और नशे में ही कांच के गिलास के वार से रोहित पाटनी गंभीर रूप से घायल हो गया। इबाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वारदात की जगह से शराब की बोतल भी बरामद की गई हैं। वहीं ढाबा मालिक के खिलाफ भी लॉकडाउन में रात में ढाबा के अंदर लोगों को बैठने और ढाबा खोले जाने को लेकर वैधानिक कार्रवाई की बात भी कही और ढाबे को सील करने के लिए राजनगर एसडीएम को भी सूचना भेज दी गई है। वहीं इस मामले को लेकर खजुराहो थाना पुलिस ने धारा 323,324,294 ,506 और 34 IPC की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS