MP NEWS : खंडवा का आदिल पठान बना आदित्य आर्य, विधिविधान के साथ अपनाया हिन्दू धर्म, कहा - इस्लाम से आपत्ति

Muslim youth adopted Hindu religion खंडवा : मध्यप्रदेश के खंडवा के रहने वाले आदिल पठान ने सावन के पवित्र महीने में इस्लाम धर्म को छोड़ अपनाया सनातनी धर्म। विधि विधान के साथ आदिल ने धर्म परिवर्तन कर बना आदित्य आर्य। बता दें कि आदिल ने खंडवा के प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में बीते सोमवार दोपहर के समय पूजा अर्चना कर मुंडन और जनेऊ संस्कार किया गया। इस दौरान आदिल ने कहा कि उसे हमेश से हिन्दू धर्म के प्रति लगाव था, अक्सर वो मंदिर जाया करता था। जिसकी वजह से उसने धर्म परिवर्तन करवाया है।
इस्लाम धर्म की बहुत सी चीजों पर आपत्ति थी - आदित्य
इसके साथ ही आदिल ने इस्लाम धर्म को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा किया है। जिसमे उसने कहा कि उसे हमेशा से इस्लाम धर्म की बहुत सी चीजों पर आपत्ति थी। इस वजह से वह कभी भी उसमें मैच नहीं हो पाता था। उसका लगाव सनातन धर्म में था। आदिल बना आदित्य ने बताया कि उसने विधिवत न्याय संगत कार्य पूर्ण करने के बाद आज सनातन धर्म अपना लिया है और वह खुश है। युवक का कहना है कि उसे बचपन से ही हिन्दू धर्म में आस्था थी। इस वजह से उसने सनातनी बनाने का फैसला किया।
महादेव संरक्षक अशोक पालीवाल ने कही ये बात
इस मामले में महादेव संरक्षक अशोक पालीवाल का कहना है कि आदिल से आदित्य बना युवक अपने धर्म की कुरीतियों से दुखी था और उसकी सनातन धर्म में आस्था थी। इसी के चलते उसने आज विधि विधान से सनातन धर्म अपनाया है। पंडितों ने आदिल का विधि विधान से नामकरण किया है। जिससे वह अब आदित्य आर्य के नाम से जाना जाएगा।
190 लोगों ने इस्लाम धर्म छोड़ अपनाया सनातनी धर्म
Muslim youth adopted Hindu religion; इसके साथ ही आपको बता दें कि कल यानि की 31 जुलाई को करीबन 35 परिवारों के 190 लोगों ने इस्लाम धर्म छोड़ सनातनी धर्म को अपनाया है। इस दौरान सभी लोगों का मुंडन और जनेऊ संस्कार भी किया गया। बता दें कि ये ताजा मामला मध्यप्रदेश के रीवा से सामने आया है। इस दौरान सभी लोगों ने कहा कि उन्हें हमेशा से हिन्दू धर्म के प्रति रूचि थी। बता दें कि ये पहली बार जब इतनी बड़े तादाद में इतने लोगों ने धर्म परिवर्तन करवाया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS