Khargon News : पूर्व मंत्री ने किया शक्ति प्रदर्शन , बोले ये शक्ति प्रदर्शन नही कार्यकर्ताओ की शक्ति

Khargon News : पूर्व मंत्री ने किया शक्ति प्रदर्शन , बोले ये शक्ति प्रदर्शन नही  कार्यकर्ताओ की शक्ति
X
खरगोन में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व कृषि राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार की अगुवाई में आज भाजपा कार्यकर्ताओ का सम्मेलन बुलाया गया था । जो कि भाजपा कार्यकर्ताओ का सम्मेलन के बहाने पाटीदार का शक्ति प्रदर्शन दिखाई दिया।

खरगोन । खरगोन में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व कृषि राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार की अगुवाई में आज भाजपा कार्यकर्ताओ का सम्मेलन बुलाया गया था । जो कि भाजपा कार्यकर्ताओ का सम्मेलन के बहाने पाटीदार का शक्ति प्रदर्शन दिखाई दिया। सांसद गजेन्द्र सिह पटेल सहित हजारो कार्यकर्ताओ के जमावडे के बीच हुए सम्मेलन ने कई राजनैतिक लोगो की नींद उडा दी।

पूर्व मंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने दिखाई ताकत

भाजपा में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी विशेष रूप से केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्रवारा कराये जा रहे सर्वे के बीच भाजपा कार्यकर्ताओ के उमडे हूजूम को पूर्व मंत्री बालकृष्ण पाटीदार की ताकत बताई जा रही है। भारत माता समरसता यज्ञ के बाद कार्यकर्ताओ के सम्मेलन ने राजनैतिक चर्चा, बहस और नये राजनैतिक समीकरण शुरू हो गये है।

पाटीदार की अनोखी एंट्री

पाटीदार समाज के चलते ताकतवर भाजपा के नेता माने जाने वाले बालकृष्ण पाटीदार कार्यकर्ताओ के बीच भी अलग अन्दाज में घोडे पर सवार होकर पहुंचे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओ के बीच सुर्खिया बटौरने के लिये अपने परम्परागत अन्दाज में खूब घोडे को नचाया।

क्या बोले पूर्व मंत्री

कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन को लेकर पूर्व मंत्री बालकृष्ण पाटीदार का कहना था की ये भाजपा कार्यकर्ताओ का स्नेह आशीर्वाद है। पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम शिवराजसिंह की जनहितैषी योजनाओ का परिणाम है की कार्यकर्ताओ में उत्साह है। शक्ति प्रदर्शन को लेकर पूर्व मंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि ये शक्ति प्रदर्शन नही है। कार्यकर्ताओ की शक्ति है। पूरी भाजपा एकजुट है और मेरे साथ है। कांग्रेस की जरूर नींद उडी है क्योकि उन्होने कुछ नही किया। बालकृष्ण पाटीदार के अगुवाई में खरगोन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ का सम्मेलन हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह है। कार्यकर्ताओ ने संकल्प लिया है भाजपा की प्रदेश में सरकार बनाने और जिले की सभी 6 सीटो पर जीताना है। शक्ति प्रदर्शन को लेकर सांसद गजेन्द्र सिह पटेल का कहना था की ये शक्ति प्रदर्शन नही कार्यकर्ताओ का सम्मेलन है। ऐसे आयोजन होते रहते है।

Tags

Next Story