वारदात : पत्नी बनने से इंकार करने पर महिला हत्या, आरोपी फरार

सागर/बीना। 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पत्नी बनकर रहने से इंकार करना भारी पड़ गया। इससे गुस्साए आरोपी ने महिला को बेरहमी से ईंट से मार कर लहूलुहान कर दिया। इलाज के दौरान घायल महिला की मौत हो गई।
मामला आगासोद थाना क्षेत्र का है जहां पर आगासोद गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला रतन बाई अकेली रहती थी। गुरुवार की रात को गांव का ही रहने वाला 40 वर्षीय लाखन कुशवाहा घर में घुस गया। जो बुजुर्ग महिला से पत्नी बनकर रहने के लिए दबाव बना रहा था। बुजुर्ग महिला के विरोध करने पर आरोपी लाखन कुशवाहा ने ईट से महिला के सर पर कई बार किए और फरार हो गया।
सुबह लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS