जानिए, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बारिश-ओलाें से फसलों की बरबादी पर कैसे घेरा भाजपा सरकार को

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान पर किसानों की पीड़ा को अपने ट्वीट के जरिए आवाज दी है। उन्होंने लिखा है कि विपक्ष में रहते हुए जो शिवराज सिंह चौहान हमें खेतों में जाने की सलाह देते थे वे फसलों के इतने बड़े नुकसान पर अब तक खेतों तक नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने कहा है कि अब तक पीड़ितों को बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिला, यह भरपाई कब कैसे होगी, वे नहीं जानते। उनकी आंखों के सामने अंधेरा है।
कमलनाथ ने यह लिखा ट्वीट में
कमलनाथ ने लिखा है कि मध्यप्रदेश के कई जिलो में ओलवृष्टि और बेमौसम बारिश से किसानो की फ़सले पूरी तरह से बर्बाद हो गयी हैं। चारों तरफ़ बर्बादी का मंजर है, किसान राहत व मुआवज़े की माँग कर रहा है, खून के आंसू रो रहा है। कई हिस्सों में अभी तक सर्वे शुरू नही हुए है, कई जगह सर्वे में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही है। सरकार को किसानो को तात्कालिक सहायता देकर राहत प्रदान करना चाहिए लेकिन कहीं फसल बीमा का आश्वासन दिया जा रहा है, कहीं सर्वे के नाम पर टालमटोली की जा रही है। विपक्ष में रहकर खेतों में जाने की सलाह देने वाले मुख्यमंत्री और उनके मंत्री किसानो की सुध तक नही ले रहे है, अभी तक खेतों तक नही पहुँच पाये हैं। पिछली ख़राब फ़सलो का मुआवज़ा व बीमा की राशि अभी तक किसानो को नही मिली है तो इस बार का मुआवज़ा कब मिलेगा, यह बड़ा प्रश्न आज किसानो के सामने है ? किसान पहले से ही खाद के संकट, बिजली के संकट से परेशान है और ऐसे में इस संकट ने किसानो की परेशानी को और बढ़ा दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS