जानिए 400 वंदे भारत ट्रेनों में से भोपाल को कितनी मिलेगी

जानिए 400 वंदे भारत ट्रेनों में से भोपाल को कितनी मिलेगी
X
एक ट्रेन दिल्ली से मुंबई रूट पर तो दूसरी दिल्ली से नागपुर रूट पर चल सकती है। दोनों ट्रेनों का हाल्ट रानीकमलापति स्टेशन पर दिया जाएगा।

भोपाल। रेल बजट में वंदे भारत ट्रेन को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा हुई है, जिससे अब भोपालवासियों को भी इस वीवीआइपी ट्रेन की सौगात मिलने की संभावना बढ़ गई है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार भोपाल से करीब दो वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। इनमें एक ट्रेन दिल्ली से मुंबई रूट पर तो दूसरी दिल्ली से नागपुर रूट पर चल सकती है। दोनों ट्रेनों का हाल्ट रानीकमलापति स्टेशन पर दिया जाएगा। इस स्टेशन से वर्तमान में प्रतिदिन करीब 70 से 80 हजार लोगों की आवाजाही होती है। शहर का व्यापारी वर्ग लंबे समय से वंदे भारत ट्रेन की मांग कर रहा है। वर्ष 2022 में इस ट्रेन की सौगात भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन को मिलने की संभावना जताई जा रही थी। जिससे यहां पर यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो सकेगी।

18 कोच की वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी

भोपाल से गुजरने वाली वंदे भारत ट्रेन 16 कोचों के साथ दौड़ सकती है। इस ट्रेन में सामान्य चेयर कार के 14 डिब्बे हैं, जिनमें 936 सीटें हैं. जबकि 4 एक्जीक्यूटिव चेयर कार डिब्बे में 208 सीटें हैं. लगभग 1310 यात्री एक बार में इस ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे।

Tags

Next Story