जानिए सात हजार से ज्यादा चालकों ने क्या किया कि आरटीओ ने रद्द कर दिया लाइसेंस

जानिए सात हजार से ज्यादा चालकों ने क्या किया कि आरटीओ ने रद्द कर दिया लाइसेंस
X
आरटीओ द्वारा इस साल ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए,7367 लोगों के लाइसेंस निरस्त कर दिए। पिछले चार साल में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

भोपाल। अगर आप ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते हैं या फिर नशे ही हालत में वाहन चलाते हैं,तो ऐसे में आपका लाइसेंस निरस्त हो सकता है। दरअसल आरटीओ द्वारा इस साल ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए,7367 लोगों के लाइसेंस निरस्त कर दिए। पिछले चार साल में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। कोरोना काल के बाद भी सबसे अधिक करीब 10171 लोगों ने ट्रैफिक नियम तोडे थे। जिन की जांच करने के बाद आरटीओ ने करीब 7367 लोगों के लाइसेंस निरस्त किए गए है। इसमें अधिकांश मामले ट्रैफिक सिग्लन का पालन नहीं करना और नशे में गाड़ी चलाने के है। परिवहन विभाग के अनुसार इन ढाई हजार लोगों में 15 प्रतिशत लोग वह हैं जो नशे की हालत में गाड़ी चलाते पकड़े गए, तो वहीं 40 प्रतिशत लोग ऐसे है। जो ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते हैं। इसके अलावा रॉग साइड गाड़ी चलाना या टैफिक एरिया में अत्याधिक गति से वाहन चलाना शामिल है।

18 प्रतिशत लोग करते हैं मोबाइल यूज

इन लाइसेंस निरस्त करने वालों में 18 प्रतिशत वह लोग हैं जो वाहन चलाते समय लगातार मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। वहीं 15 प्रतिशत लोग वह हैं जिन्होंने एक्सीडेंट किया होता है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसमें 5 प्रतिशत वह लोग शामिल हैं जिनके डाक्यूमेंट संदिग्ध पाए गए। वहीं 7 प्रतिशत मामले अन्य हैं जिसमें फ्रॉड आदि लोग शामिल हैं।

किस साल में कितने लाइसेंस हुए निरस्त

साल संख्या

साल 2018-19 1,409

साल 2019-20 1,070

साल 2020-21 2,150

साल 2021-22 7,367

इनका कहना है

हमारी सुरक्षा खुद हमारे हाथ में है। हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट लगातार वाहन चलाएं, कभी भी सिग्नल लाइट जंप ना करें। अत्याधिक स्पीड में वाहन चलाने से हमेशा बचें।

संजय तिवारी, आरटीओ भोपाल

Tags

Next Story