जानिए, मुख्यमंत्री निवास के सामने कल धरने पर क्यों बैठेंगे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय, गिरफ्तारी देने भी तैयार

जानिए, मुख्यमंत्री निवास के सामने कल धरने पर क्यों बैठेंगे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय, गिरफ्तारी देने भी तैयार
X
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वजय सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नाराज हो गए हैं। शिवराज ने उन्हें गुरुवार की सुबह मिलने का समय दिया था, अचानक उनके पास मैसेज आ गया कि मुख्यमंत्री नहीं मिल सकते क्योंकि वे व्यस्त हैं। दिग्वजय ने कहा कि उन्होंने टेम व सुठालिया परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों के साथ मिलने का समय मांगा था। डेढ़ माह बाद समय मिला और अचानक मिलने से इंकार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अब वे कल शुक्रवार को सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठेंगे। सरकार चाहे तो उन्हें गिरफ्तार करा सकती है क्याेंकि वे मुख्यमंत्री से मिले बगैर नहीं उठेंगे।

भोपाल। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वजय सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नाराज हो गए हैं। शिवराज ने उन्हें गुरुवार की सुबह मिलने का समय दिया था, अचानक उनके पास मैसेज आ गया कि मुख्यमंत्री नहीं मिल सकते क्योंकि वे व्यस्त हैं। दिग्वजय ने कहा कि उन्होंने टेम व सुठालिया परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों के साथ मिलने का समय मांगा था। डेढ़ माह बाद समय मिला और अचानक मिलने से इंकार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अब वे कल शुक्रवार को सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठेंगे। सरकार चाहे तो उन्हें गिरफ्तार करा सकती है क्याेंकि वे मुख्यमंत्री से मिले बगैर नहीं उठेंगे।

बताए दे रहा हूं, बहुत महंगा पड़ेगा शिवराज जी

मुख्यमंत्री द्वारा मिलने से मना करने पर भड़के दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के पास प्रदेश के डूब में आने वाले किसानों से मिलने का समय नहीं है। उनके पास भूतपूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद से मिलने का समय नहीं है। डेढ़ महीने से इंतजार करने के बाद उनके कार्यालय ने मुझे कल 21 जनवरी 2022 को सवा ग्यारह बजे (11:15 बजे) उनके निवास स्थान पर मिलने का समय दिया और आज मुझे सूचना दी गई है कि वे मुझसे नहीं मिलेंगे, व्यस्त हैं। अब मैं तो उनके घर के सामने धरने पर कल सुबह सवा ग्यारह बजे (11:15 बजे) बैठूंगा, नहीं मिलेंगे, तो मुझे ऐतराज नहीं, मैं वहीं बैठूंगा। गिरफ्तार करना है गिरफ्तार कर लीजिए लेकिन जिस प्रकार का बर्ताव आपने किया वह आपको महंगा पड़ेगा बताए दे रहा हूँ शिवराज सिंह जी"।

Tags

Next Story