जानिए, नरोत्तम ने क्यों कहा, दिग्विजय सिंह ने ले रखी है कांग्रेस को खत्म करने की सुपारी

जानिए, नरोत्तम ने क्यों कहा, दिग्विजय सिंह ने ले रखी है कांग्रेस को खत्म करने की सुपारी
X
भाजपा में दिग्विजय सिंह पर हमला करने की होड़ जैसी रहती है। अब मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को खत्म करने की सुपारी ले रखी है। नरोत्तम से पूछा गया था कि दिग्विजय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तुलना मोहम्मद अली जिन्ना से की है। हालांकि दिग्विजय का यह बयान कहीं दिखाई नहीं पड़ा, बावजूद इसके नरोत्तम ने इस पर प्रतिक्रिया दे दी। नरोत्तम ने यह भी कहा कि दिग्विजय सिंह इस तरह के विवादित बयान देते रहते हैं। इससे कांग्रेस का ही नुकसान होता है।

भोपाल। भाजपा में दिग्विजय सिंह पर हमला करने की होड़ जैसी रहती है। अब मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को खत्म करने की सुपारी ले रखी है। नरोत्तम से पूछा गया था कि दिग्विजय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तुलना मोहम्मद अली जिन्ना से की है। हालांकि दिग्विजय का यह बयान कहीं दिखाई नहीं पड़ा, बावजूद इसके नरोत्तम ने इस पर प्रतिक्रिया दे दी। नरोत्तम ने यह भी कहा कि दिग्विजय सिंह इस तरह के विवादित बयान देते रहते हैं। इससे कांग्रेस का ही नुकसान होता है।

शिवराज से मुलाकात पर कसा तंज

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा सीएम शिवराज सिंह से मुलाकात को लेकर भी गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को दिग्विजय सिंह पर भरोसा नहीं होगा, इसलिए उन्हें अकेले मिलने नहीं दिया। वैसे कमलनाथ की दिग्विजय के प्रति इतनी अविश्वसनीयता ठीक नहीं है।

नाथ-दिग्विजय में विश्वास का भाव

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि सीएम से मिलने का समय दिग्विजय सिंह ने मांगा। डेढ़ महीने तक मिलने के लिए सभी जतन किये और जब मिलने का समय आया तो कमलनाथ साथ में लेकर मिलने पहुंच गए। यह तो यही बताता है कि कांग्रेस के इन दोनों वयोवृद्ध नेताओं के बीच परस्पर विश्वास का अभाव है। गृह मंत्री ने कहा कि यह अविश्वसनीयता दोनों की मित्रता पर भी प्रश्न चिन्ह लगाती है। वैसे सार्वजनिक रूप से तो यह दोनों अपनी मित्रता का दावा करते दिखते हैं, लेकिन सच कुछ और दिख रहा है।


Tags

Next Story