लाडली बहना योजना में नहीं भर पांए है फॉर्म तो भी मिलेगा योजना का लाभ, जानें क्या है प्रोसेस

भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना में आगामी 10 जून को मुख्यमंत्री एक करोड़ 25 लाख बहनों के खातों में पहली किस्त एक-एक हजार रुपये डालेंगे।
पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेशभर में हेल्पडेस्क बनाकर योजना की पात्र बहनों को पात्रता पत्र वितरित करने में सहयोग करेगा। साथ ही छूटी हुई बहनों को योजना का लाभ दिलाएगा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी सीमा सिंह ने प्रदेशभाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी।
इन दिनों महिलाएं केन्द्र में हैं
लाडली बहना योजना शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए सीमा सिंह ने कहा कि सरकार कोई अच्छा काम करती है तो कांग्रेस को चालाकी सूझती है। मप्र की राजनीति में इन दिनों महिलाएं केन्द्र में हैं।
कोई आधार नहीं है
शिवराज सरकार ने लाडली बहना योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की विवाहित, तलाकशुदा, विधवा महिलाओं को एक हजार रुपए महीना देने जा रही है। कांग्रेस ने इसका काट खोजने के लिए नारी सम्मान योजना की घोषणा की है, जिसका कोई आधार नहीं है।
कांग्रेस ने घोषणाएं तो बहुत की
सीमा सिंह ने कहा, कांग्रेस ने घोषणाएं तो बहुत की हैं। अभी वह आधार कार्ड जमा कर रहे हैं। उन्होंने आधार कार्ड ले लिया और बोल दिया कि हम आपका कार्ड लिंक कर देंगे। लेकिन कांग्रेस प्रदेश की महिलाओं को साइबर क्राइम की तरफ धकेल रही है। उनका आधार कार्ड, मोबाइल नंबर लिया गया है, जिसका दुरुपयोग भी हो सकता है।
मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य
सीमा सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने बेटियों की सुरक्षा के लिए लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना शुरू की। केंद्र सरकार ने लखपति बहना, उज्ज्वला योजना जैसी योजना शुरू की हैं।
वीआईपी ट्रीटमेंट ले सकता
कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में कागजी घोषणाएं की, लेकिन जमीन पर नहीं उतरीं। कांग्रेस ने भाजपा की योजनाओं को बंद कर दिया था। अब तीर्थ दर्शन योजना में बुजुर्ग हवाई यात्रा कराई जा रही है। गरीब और अब गरीब नहीं है वह भी हवाई यात्रा कर सकता है। वीआईपी ट्रीटमेंट ले सकता है।
एक-एक बहन को प्रभारी बनाया जाएगा
भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता एवं महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी सुश्री नेहा बग्गा ने कहा, लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन में महिला मोर्चा की अहम भूमिका रहेगी। महिला मोर्चा की जिला स्तर पर बैठकें होगी। विधानसभा में एक-एक बहन को प्रभारी बनाया जाएगा। वह बूथ स्तर तक जाएंगीं।
एक-एक हजार रुपये राशि ट्रांसफर करेंगे
अगर किसी बहन को योजना का लाभ नहीं मिला है तो उनके नामों की सूची बनाकर लाभ दिलाने के लिए हमारी हेल्प डेस्क काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संकेतिक रूप से योजना की पात्र बहनों को पात्रता पत्र सौपेंगे एवं प्रदेशभर में योजना की पात्र बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपये राशि ट्रांसफर करेंगे।
पात्रता पत्र महिलाओं के पास रहेगा
उन्होंने कहा कि योजना की पात्रता के प्रमाण के रूप में यह पात्रता पत्र महिलाओं के पास रहेगा। पत्रकार वार्ता में मोर्चा की जिला अध्यक्ष वंदना जाचक उपस्थित थीं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS