Ladli Behna Yojana : मप्र की सवा करोड़ बहनों के खाते में ‘आज’ आएंगे एक-एक हजार रुपए

Ladli Behna Yojana : मप्र की सवा करोड़ बहनों के खाते में ‘आज’ आएंगे एक-एक हजार रुपए
X
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना योजना में शनिवार को एक करोड़ 25 लाख बहनों को एक-एक हजार रुपए प्रति महीने की सौगात देंगे। बहनों के बैंक खातों में भैया का यह तोहफा रक्षाबंधन से पहले मिल रहा है, ताकि वे इस राशि से अपने जीवन स्तर में सुधार के साथ ही छोटी-मोटी जरूरतों को पूरी कर सकें।

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना योजना में शनिवार को एक करोड़ 25 लाख बहनों को एक-एक हजार रुपए प्रति महीने की सौगात देंगे। बहनों के बैंक खातों में भैया का यह तोहफा रक्षाबंधन से पहले मिल रहा है, ताकि वे इस राशि से अपने जीवन स्तर में सुधार के साथ ही छोटी-मोटी जरूरतों को पूरी कर सकें। जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सभी बहनों के बैंक खातों में एक साथ एक क्लिक से जमा कराएंगे। इसे ठीक अगले दिन से खातों से राशि निकाली जा सकेगी। यह कार्यक्रम सभी जिलों में भी एक साथ होंगे। 

कैबिनेट के सभी सदस्य बैठक से वर्चुअली जुड़े

मुख्यमंत्री चौहान शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) के जरिए लाड़ली बहना योजना के संबंध में मैदानी अधिकारियों से चर्चा की। विभागीय अधिकारी इस मौके पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री सभी कमिश्नर्स के अलावा इंदौर, बड़वानी, विदिशा, शहडोल, उमरिया, भिंड, छतरपुर, सीहोर, सीधी, छिंदवाड़ा, रीवा और मुरैना कलेक्टर्स से भी योजना में राशि अंतरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पर चर्चा की। कैबिनेट के सभी सदस्य बैठक से वर्चुअली जुड़े।

पीले चावल देकर बहनों को आमंत्रित किया जाए

घर-घर जाकर पीले चावल देकर बहनों को आमंत्रित किया जाए: मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 10 जून के कार्यक्रम की बेहतर तैयारी करें। जिलों का प्रशासनिक अमला बधाई के पात्र हैं। जन-प्रतिनिधियों ने भी योजना के प्रचार-प्रसार और पात्र बहनों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाई है। जहां आमंत्रण देने का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण नहीं हुआ हो, वहां घर-घर जाकर पीले चावल देकर बहनों को आमंत्रित किया जाए। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के प्रसारण की समुचित व्यवस्था की जाए।

मिल बैठ कर बैंड और डीजे के साथ उत्सव मनाएंगे

प्रदेश में लाड़ली बहनों को 10 जून का इंतजार है। इस दिन उनके बैंक खातों में पैसा आने की खुशी अलग-अलग तरीके से अभिव्यक्त होगी। दतिया में बहनों ने आंनद उत्सव मनाने का सोचा है। महिलाएं घर से व्यंजन बना कर लाएंगी, बच्चे सितोलिया और अन्य स्थानीय खेल खेलेंगे और सब मिल बैठ कर बैंड और डीजे के साथ उत्सवी वातावरण में व्यंजनों का आनंद लेंगे। उज्जैन जिले की कई पंचायतों में नुक्कड़ नाटक होंगे। टीकमगढ़ में लोक गीतों का कार्यक्रम रखा गया है। मंदसौर में कलश यात्रा निकलेगी और दीपोत्सव मनाया जाएगा। विदिशा के कई गांवों में बताशे बांट कर, महिलाओं को साफा बांध कर और आतिशबाजी के साथ 10 जून के ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाया जाएगा।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

मुख्यमंत्री चौहान ने 10 जून को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राशि अंतरण के जबलपुर में हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पर 10 जून को शाम 6 बजे मुख्यमंत्री बहनों के खाते में राशि डालेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में इस कार्यक्रम का प्रसारण होगा। ग्राम और वार्ड स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए गए। वीसी में सभी कलेक्टर्स ने जानकारी दी कि सभी स्थानों पर उत्साह का माहौल है। योजना के स्वीकृति-पत्रों का वितरण का कार्य व्यवस्थित रूप से हुआ है। 8 जून को लाड़ली बहना ग्राम सभाओं में बड़ी संख्या में बहनों ने भागीदारी की। मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया।

मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) के जरिए लाड़ली बहना योजना के संबंध में मैदानी अधिकारियों से चर्चा की।

यह योजना शोधार्थियों के लिए भी विषय बनेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मप्र की एक करोड़ 25 लाख बहनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली महत्वपूर्ण योजना के रूप में उभरी है। यह योजना शोधार्थियों के लिए भी विषय बनेगी। योजना का इंपेक्ट असिस्ामेंट करवाया जाएगा। योजना के प्रभाव अध्ययन और अनुसंधान की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि योजना प्रशासनिक दक्षता और समस्त अमले के परिश्रम का उदाहरण है। अधिकारी, कर्मचारियों के प्रयास सराहनीय हैं। प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं को प्रतिमाह लाभान्वित करने की यह पहल अन्य राज्यों के लिए भी एक दृष्टांत है। योजना की घोषणा, औपचारिक शुभारंभ, योजना के लिए पात्र बहनों को विभिन्न माध्यमों से जानकारियां देने से लेकर टीम मप्र के प्रयासों से प्रेरक वातावरण का निर्माण और राशि अंतरण तक की समस्त गतिविधियों का दस्तावेजीकरण भी किया जाए।

Tags

Next Story