MP news : कानून ने बांधे पुलिस के हाथ, महिलाओं ने दिया वारंटी का साथ

श्योपुर। आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को कई प्रकार की परेशानियों का सामना तो करना ही पड़ता है। कभी पुलिस आरोपी के पीछे भागती है, कभी आरोपी के सुराग जुटाती है, कभी गवाह, जैसे-तैसे पुलिस आरोपी के बारे में पता करती है। फिर आती है बात आरोपी को गिरफ्तार करने की। अबफिर पुलिस की जद्दोजहद शुरू होती है। आरोपी कहां हो सकता है, आरोपी के साथी कौन हैं, आरोपी को पकड़ने के लिए कहां से कैसे जाना है, हर पहलू पर मंथन किया जाता है। आखिर में आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रस्थान। यहां फिर कई परेशानियां आती हैं। जिनमें से एक की बात अभी हम कर रहे हैं।
श्योपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र के दलारना गांव में पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ा है। जामकारी के मुताबिक पुलिस यहां एक वारंटी आरोपी की पकड़ने आई थी। गौर कीजिएगा इसमें महिला पुलिस नहीं थी। पुलिस की मजबूरी को देखते हुए गांव के लेगों ने पुलिस के साथ मारपीट की जिसमें मुख्य रूप से महिलाएं थीं। इन आरोपी के परिवार की महिलाओं ने पुलिस को रोक कर, पीट कर आरोपी को भागने में मदद की है। साथ ही जानकारी मिली है कि इन महिलाओं ने हेड कॉन्स्टेबल आनंद पुरोहित के साथ मारपीट की है। महिला होने के कारण हेड कॉन्स्टेबल आनंद पुरोहित केवल अपना बचाव करते रहे। साथ ही लोगों से चिल्ला-चिल्ला कर बचाने को कहते रहे। घटना का एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में आनंद पुरोहित को साफ-साफ कहते हुए सुन सकते हैं वारंटी को भगा दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS