धार में तेंदुए का शिकार, दो दिन पहले वहां घायल मिला था युवक

धार। मध्यप्रदेश के धार के जंगल में गोली मारकर तेंदुए का शिकार करने का मामला सामने आया है। इस दौरान वन अमले की लापरवाही की बात सामने आ रही है। जिस जगह पर तेंदुए का शव मिला है, दो दिन पहले उससे कुछ दूर युवक घायल अवस्था में मिला था। वह किसी जानवर के हमले में घायल हुआ था। बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
घटना गंधवानी थाना क्षेत्र के बोरडाबरा के जंगल की है, जहां तेंदुए का शव मिला है। धार DFO अक्षय सिंह राठौर के मुताबिक नर तेंदुए की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारी गई है। तेंदुए की पीठ पर गोली लगी है। देर रात तक वन विभाग इंदौर के CCF हरिशंकर मेहता, डीएफओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। DFO ने बताया कि 6 वर्षीय नर तेंदुए की पीठ पर गोली लगी है। पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया। STF को केस सौंप दिया गया है, उन्होंने जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS