Leopard in City : रहवासी क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी, लोगों ने बनाए वीडियो

रतलाम। आज जिले के रहवासी क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया। जिससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया था। कुछ लोग तेंदुए के आने से घबरा रहे थे तो वहीं कुछ लोग तेंदुए को देख उसकी वीडियो भी बनाने की फिराक में लगे हुए थे। कई लोगों ने इस तेंदुए की वीडियो बना कर पोस्ट भी की है। जिसमें तेंदुआ इधर-उधर भागता दिखआई दे रहा है। तो वहीं एक वीडियो बनाने वाले पर तेंदुआ हमला करता भी देखआ जा सकता है। तेंदुआ रतलाम जिले के गांधीनगर रिटायर्ड कॉलोनी और मीरा कुटी क्षेत्र में देखा गया है। जिसकी सूचना वन विभाग की टीम को दे दी गई है। वन विभाग की टीम ने ओल्ड रेलवे कॉलोनी में पिंजरा भी लगा दिया है। क्षेत्रवासियों के अनुसार बताया जा रहा है कि एक रेलकर्मी को तेंदुए ने घायल भी किया है। जिसे इलाज के लिए रेलवे हॉस्पिटल भेजा जा चुका है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS