Sagar Bina Road Accident; 24 महिलाओं से भरा लोडिंग वाहन पलटा, दो की मौत, 23 घायल

सागर :मध्यप्रदेश के सागर के खुरई इलाके में बीना-सागर रोड पर नरेन नदी के पास आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे की वजह से महिला मजदूरों को गंभीर चोट आई, इसके साथ ही मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा लोडिंग वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने की वजह से हुई।
हादसे में 23 लोग हुए घायल
जिसके बाद सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जिसमे से 23 लोगों के घायल होने की जानकरी सामने आ रही है तो वही 6 लोग की हालात गंभीर बताई जा रही है। जिनको इलाज के लिए गर रेफर किया गया है। महिलाएं खुरई से जरुआखेड़ा के जंगल में बीड़ी पत्तियां तोड़ने के लिए जा रही थीं। तभी यह हादसा हुआ।
इन महिलाओं की मौके पर हुई मौत
जिनकी मौत हुई उनका नाम है संध्या (30) पति मुकेश अहिरवार निवासी अब्दुल कलाम वार्ड खुरई और लाडली बाई (50) पति ग्यारसे अहिरवार निवासी रेंगुआ हैं। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना को दर्ज कर लिया है। जांच पड़ताल कर आगे की करवाई की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS