Memorandum : स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने रेलवे से की फुट अंडरब्रिज की मांग

बरहानपुर। नेपानगर में करीब 34 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज बना है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि ब्रिज बनने के बाद रेलवे फाटक बंद करने से परेशानी आ रही है। इसलिए उन्होंने रेलवे से मांग की है कि रेलवे यहां फुट ओवरब्रिज की बजाए फुट अंडरब्रिज बनवाए।
शनिवार सुबह रेलवे के सेक्शन इंजीनियर नेपानगर पहुंचे। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा है। व्यापारियों अधिकारी को बताया है कि मातापुर बाजार स्थित रेलवे गेट बंद होने से आने-जाने में समस्या आ रही है। साथ ही इससे व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। इसलिए हनमारी मंशा है कि रेलवे फाटक की जगह फुट ओवर ब्रिज की बजाय फुट अंडरब्रिज बनवाया जाए। इससे आवागमन आसान होगा साथ ही आम जनता और व्यारपारियों को भी लाभ होगा। ज्ञापन सौंपते समय नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद पाटिल, व्यापारी संघ अध्यक्ष हेमंत सिद्धवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण काटकर, अशोक जायसवाल, पूर्व पार्षद सुजीत पाटिल सहित अन्य मौजूद थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS