MP Politics : शिवराज के मंत्री भूपेंन्द्र सिंह के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई, जांच शुरू

MP Politics : शिवराज के मंत्री भूपेंन्द्र सिंह के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई, जांच शुरू
X
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह लोकायुक्त की जांच के घेरे में आ गए है। मंत्री भूपेन्द्र सिंह पर आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप है। मंत्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने शिकायत की थी।

MP Politics :मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह लोकायुक्त की जांच के घेरे में आ गए है। मंत्री भूपेन्द्र सिंह पर आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप है। मंत्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने शिकायत की थी। कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया और आरटीआई प्रकोष्ट अध्यक्ष पुनीत टंडन ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह पर आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप लगाया था।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ हुई शिकायत के बाद अब लोकायुक्त ने जांच शुरू कर दी है। बता दें कि कांग्रेस नेताओं ने 30 मई को पीसीसी में एक पत्रकार वार्ता में शिवराज सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह पर आय से अधिक संपत्ति का अरोप लगाया था। कांग्रेस ने चुनाव आयोग में पेश किए गए उनके शपथ पत्रों, एडीआर रिपोर्ट और खसरा अभिलेखों के आधार पर आरोप लगाए थे। कांग्रेस नेताओं ने कहा था की उनके परिजनों ने 10 साल में करीब 46 करोड़ से अधिक की संपत्ति बनाई है।

कांग्रेस की शिकायत पर लोकायुक्त जांच

कांग्रेस की शिकायत के बाद लोकायुक्त ने मामले में पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त से 8 अगस्त 2023 तक जांच रिपोर्ट मांगी है। वही कांग्रेस के आरोपों को लेकर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा था की मेरी चल-अचल संपत्ति पैतृक है और यह संपत्ति घोषित हैं कांग्रेस के आरोप निराधार है। उन्होंने कहा था कि मैने पैतृक जमीन पर बैंकों से लोन लिया है। कांग्रेस के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।

Tags

Next Story