Looteri Dulhan : "लुटेरी दुल्हन" चढ़ी पुलिस के हत्थे, नकली शादी कर ऐसे देती थी वारदात को अंजाम

सागर : अपने बॉलीवुड की वो चर्चित फिल्म लुटेरी दुल्हन तो देखी ही होगी जिसमे कैसे एक्ट्रेस सोनम कपूर अलग अलग आदमी से शादी करती है और पैसे और गहने लेकर फरार हो जाती है। ऐसा ही एक घटना मध्य प्रदेश के सागर से सामने आई है। जहां एक शातिर महिला अलग अलग आदमियों को अपने प्यार के जाल में फसकर शादी करती है और पैसे लेकर फरार हो जाती है।
पेपर देने के बहाने लुटेरी दुल्हन हुई फरार
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले का है। जहां अभिरल जैन नामक युवक का विवाह 25 नवंबर 2022 को ग्राम रजवांस में गार्गी शर्मा नामक युवती से हुई। इस दौरान दोनों ने पूरी रीती रिवाज के साथ जैन धर्म में शादी की। उक्त विवाह में फरियादी ने दोनों तरफ का करीब 10 लाख रुपए खर्चा उठाया। शादी के 4 दिन बाद लुटेरी दुल्हन यानि की गार्गी पेपर देने और पढाई का बहाना बनाकर गोपालगंज उसकी मां के पास आ गई।
7 लाख रुपए के गहने और नकद 1.60 लाख लेकर युवती हुई फरार
जिसके बाद अभिरल जैन अपनी पत्नी को लेने के लिए जब लुटेरी दुल्हन के घर पहुंचे। तब उसकी माँ का बर्ताव ठीक नहीं हो के चलते और गार्गी के बारे में जानकारी नहीं देने की वजह से अभिरल जैन को महिला पर शक हुआ। जिसके बाद फरियादी अभिरल जैन ने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई। इसके साथ ये भी बताया कि गार्गी अपने साथसोने व चांदी के आभूषण के साथ करीब 7 लाख रुपए और नकद 1.60 लाख रुपए के साथ मोबाइल लेकर आई थी ।
प्राइवेट बस स्टैंड से दोनों आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर फरार आरोपी गार्गी शर्मा और उसके माँ के उपर कार्रवाई शुरू की। जिसके बाद सागर की गोपालगंज थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसकी मां जिसका नाम रूबी शर्मा है उन दोनों को प्राइवेट बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया । मामले में पुलिस ने रिमांड लेकर गिरफ्तार मां-बेटी से पूछताछ की। पूछताछ में लुटेरी दुल्हन ने धोखाधड़ी करने की वारदात कबूल की है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
25 नवंबर 2022 को हुई थी शादी
इस बारे में जानकरी देते हुए एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम रजवांस निवासी कमल पुत्र दुलीचंद्र जैन ने 24 अप्रैल को गोपालगंज थाने में शिकायत की थी कि वेयर हाउस रोड गोपालगंज निवासी गार्गी पुत्री मनोज शर्मा का विवाह उनके बेटे अविरल जैन के साथ 25 नवंबर 2022 को हुआ था। शादी में करीब 10 लाख रुपए खर्च हुए। शादी के 4 दिन बाद पेपर देने का कहकर बहु गार्गी गोपालगंज अपने मायके वापस आ गई। जहां कुछ दिन रही और इसके बाद भाग गई।
महिला की शादी पहले भी हो चुकी है शादी
इसके साथ ही पुलिस ने ये भी बताया कि महिला की शादी पहले भी जयपुर में हो चुकी है। जिसके दस्तावेज भी मिले है। जिसके बाद गोपालगंज थाने पहुंचकर फरियादी ने शिकायत दर्ज करवाई । जिसके शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS