Hanuman Lok : भगवान भरोसे शिव-नाथ, महाकाल लोक के बाद अब हनुमान लोक पर सियासत

Hanuman Lok : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत अब भरोसे दिखाई देने लगी है। प्रदेश की सियासत में अब धार्मिक स्थलों के निर्माण और उनके सौंदर्यीकरण पर जा पहुंची हैं। कांग्रेस-भाजपा की ओर से लगातार बयानबाजी होने लगी हैं। वही दोनों ही दल मौका देखकर एक दूसरे पर निशाना भी साधने लगे है। प्रदेश की सियासत में पहले तो महालोक के बाद हनुमान लोक पर घमासान मच गया है।
पहले तो उज्जैन के महाकाल लोक में आई आंधी से सप्त ऋषि की मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके बाद से कांग्रेस लगातार भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती रही। इसके बाद नई मूर्तियां लाकर उन्हें स्थापित कर दिया गया। इतना ही नहीं मूर्तियों का अनावरण भी किया गया। महालोक की सियासत अभी शंात नहंीं हुई की अब छिंदवाड़ा के हनुमान लोक को लेकर राजनीति गरमा गई है।
दरसअल, मुख्यमंत्री शिवराज ने छिंदवाड़ा में 314 करोड़ रुपये की लागत से हनुमान लोक का विस्तारीकरण करने का ऐलान कर दिया है। सीएम शिवराज के ऐलान से तिलमिलाई कांग्रेस ने भी बयानों की झड़ी लगा दी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो ट्वीट कर हनुमान मंदिर बनाने का श्रेय कमलनाथ को दे डाला।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के धार्मिक स्थल चुनावी अखाड़ा बनते जा रहे है। प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुख सुविधाओं के जरिए मतदाताओं को आकर्षित करने का पैंतरा फेंका जाने लगा है। इसी के चलते चुनाव से पहले बीजेपी-कांग्रेस धार्मिक स्थलों के विस्तारीकरण की घोषणाएं कर रही है।
हनुमान लोक पर विवाद?
सीएम शिवराज ने बीते दिनों पहले छिंदवाड़ा में लाडली बहना सम्मेलन और रोजगार दिवस के मोके पर हनुमान लोक के निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दावा करते हुए कहा कि विशाल हनुमान मंदिर की नींव पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साल 2012 में रखी थी और साल 2014 में मंदिर बनकर तैयार हुआ। इसी को लेकर अब भाजपा-कांग्रेस आमने सामने आ गई है।
कांग्रेस का सुंदरकांड
हनुमान लोग पर गरमाई सियासत के बीच अब कांग्रेस ने सुंदरकांड का पाठ करना शुरू कर दिया है।
छिन्दवाड़ा जिले के सिमरिया में हनुमान जी की मूर्ति और मंदिर को लेकर कांग्रेस का कहना है कि छिंदवाड़ा के सिमरिया में कमलनाथ ने भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण वर्ष 2014 में कराया था। किंतु मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक राष्ट्रीय चौनल पर कहा कि कमलनाथ ने मंदिर नहीं बनवाया था। कांग्रेस का कहना धर्म विमुख मुख्यमंत्री को धर्म की ओर अग्रसर करने और सद्बुद्धि देने के लिए सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है।
हनुमान लोक पर मंत्री सारंग का बयान
हनुमान लोक और कांग्रेस के सुंदरकांड को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि सद्बुद्धि कांग्रेस को मिले ये हमारी कामना है। कांग्रेस केवल चुनाव के समय हिंदू बनने का प्रयास करती है। कर्नाटक चुनाव में इसी कांग्रेस ने हिंदू और हनुमान जी का विरोध कर रही थी। भगवान का मंदिर कोई व्यक्ति नहीं बनाता ये जो बोल रहे हैं कमलनाथ का घमंड है। कांग्रेस का एक सर्वे हुआ था जिसमें कहा गया की अपनी नीतियों के कारण कांग्रेस बहुसंख्यकों से दूर होती जा रही है।
मंत्री सारंग ने आगे कहा कि बहुसंख्यकों के वोट पाने कांग्रेस हिंदू बन रही है। राहुल प्रियंका आज तक की एक भी रक्षाबंधन या फिर दिवाली पर लक्ष्मी माता की पूजा करने की फोटो बता दें। जन आशीर्वाद यात्रा वही पार्टी कर सकती है जिसने जनता के बीच काम किया हो। कमलनाथ की आदत केवल जनता को गुमराह करने की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS