MP News : जंगल में फंदे पर झूलता मिला प्रेमी जोड़ा, 15 दिनों से थे लापता

धार। जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक जंगल से प्रेमी जोड़े की लाश फंदे पर झूलते मिली है। जानकारी लगते ही यहां काफी लोग इकट्ठा हो गए थे। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। प्रेमी जोड़े के शवों को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया जा चुका है।
जानकारी के अनुसार मामला तिरला थाना क्षेत्र का है। जिसमें बाकलीकला गांव के जंगलें में से प्रेमी जोड़े की लाश बरामद की गई है। असल में यह लाश यहां से गुजरने वाले एक व्यक्ति को दिखाई दी थी। जिसने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो एक युवक और एक युवती का लाश पेड़ पर रस्सी से लटक रही थी। दोनों ने एक ही रस्सी के दोनों छोरों से फंदा लगाया था। पुलिस ने शवों को फंदे से उतार कर पीएम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों युवती और युवक प्रेमी-प्रेमिका हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि दोनों 14 नवंबर से ही लापता भी थे। फिलहाल पुलिस हत्या या आत्महत्या के बारे में नहीं बता सकती है, कहा गया है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात से पर्दा उठेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS