LPG GAS RATE : मोदी सरकार ने कम किये घरेलू सिलेंडर के दाम, भाजपा ने बताया ऐतिहासिक निर्णय

LPG GAS RATE : मोदी सरकार ने कम किये घरेलू सिलेंडर के दाम, भाजपा ने बताया ऐतिहासिक निर्णय
X
LPG GAS RATE : भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 200 रूपये की कीमत कम किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रदेश के भाजपा नेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए देश के नागरिकों के लिए प्रसन्नता व्यक्त की है।

LPG GAS RATE : भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा (Bjp) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Pm Modi) द्वारा रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर्व पर घरेलू गैस (Lpg Gas) सिलेंडर के दाम (Rate) में 200 रूपये की कीमत (Price) कम किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रदेश के भाजपा नेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए देश के नागरिकों के लिए प्रसन्नता व्यक्त की है।

मध्यप्रदेश भाजपा के ट्वीट में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेतृत्व में केन्द्रीय कैबिनेट का घरेलू गैस सिलेंडर पर 200 रुपए की कटौती करने का निर्णय, रक्षाबंधन पर देश की करोड़ों बहनों को उपहार है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए करोड़ों बहनों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन।

भाजपा नेताओं के ट्वीट

केंद्र सरकार की इस घोषणा पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर अपना वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि सिलेण्डर सस्ता हुआ फिर एक बार,राखी पर बहनों को मोदी सरकार का उपहार।*देश के सभी उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलेण्डर ₹ 200 सस्ता। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज ने भी गैस सिलेंडर के दामों में कमी की घोषणा की है।

भाजपा नेता गोविन्द मालू ने इस पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि गरीब के क़रीब भाजपा। गैस सिलेंडर 200 ₹ सस्ता, उज्ज्वला के लिए 400₹ फायदा! कांग्रेस के राज में बिना आंदोलन जनता को राहत देने के लिए आंखे ही नहीं खुलती थी।लेकिन मोदी सरकार ने ग़रीब कल्याण का केवल नारा ही नहीं दिया उसे साकार किया। मोदी है तो ही, मुमकिन है! बता दें कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में बडी कमी किये जाने पर लोगों में खुशी भी देखने को मिल रही है। कई भाजपा समर्थक इसे सरकार की सराहनीय पहल बता रहे हैं।

Tags

Next Story