मध्यप्रदेश : करोड़ो की चोरी मामले में बड़ा खुलासा, 10 गिरफ्तार

मध्यप्रदेश : करोड़ो की चोरी मामले में बड़ा खुलासा, 10 गिरफ्तार
X
चोरी की वारदात के तार जुड़े नेपाल से, पहचान बदल के करते थे चोरियां। पढ़िए पूरी खबर-

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर शहर में जा 15 जुलाई को एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस को आज सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने इन आरोपियों से 3 किलो 200 ग्राम सोना-चांदी और लाखों रूपये नगद बरामद किया है, कुल सामान की कीमत एक करोड़ 53 लाख रूपये बताई जा रही है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि 15 जुलाई को पचोर घटना घटित हुई थी। इस घटना के पीछे केयर टेकर के रूप में अनुष्का ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि के केयर टेकर के रूप में श्री राम गोयल की बेटी अपनी बेटी का ध्यान रखने के लिए अनुष्का को अपने साथ दिल्ली से लेकर आई थी, जिसकी वजह से सभी लोगों को उसके प्रति सद्भावना थी। इस सद्भावना का फायदा उठाते हुए उसने चोरी की घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया था और जहां 13 और 14 जुलाई को अपने साथियों से उसने संपर्क किया था और 14 जुलाई की रात में उसने खिचड़ी और ग्रीन टी में नशीला पदार्थ मिलाकर पूरे घर के सदस्यों को बेहोश कर दिया था। इसके बाद उसने पूरी घटना को अंजाम दिया।

सुबह अन्य नौकर घर पर आए तब उन्होंने पुलिस में वारदात की जानकारी दी थी। इसके बाद जहां तफ्तीश शुरू की गई जिसमें पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पता लगाया तो एक संदिग्ध वाहन की गतिविधियां पचोर क्षेत्र में देखी गई थी। वहीं पुलिस द्वारा जब वाहन की जानकारी जुटाई गई तो यह मनोज कालरा के नाम से रजिस्टर गाड़ी थी जो नई दिल्ली से आई थी। अनुष्का नेपाल की रहने वाली थी और इसलिए आरोपियों के नेपाल भागने की भी गुंजाइश थी, जिसकी वजह से पुलिस ने नेपाल बॉर्डर और दिल्ली में आरोपी की तलाश शुरू की।

इसके अलावा पुलिस ने विभिन्न माध्यमों से रूप बदलकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गैंग की तलाश शुरू की जिस पर तफ्तीश के दौरान एशियन मेड सर्वेश नाम की एक फर्म चलाने वाले सोनू से पूछताछ की गई जिसमें एक महिला सरिता के माध्यम से नेपाल से आई अनुष्का को काम देना बताया गया।

इसके साथ ही गाड़ी में बैठे चारों आरोपियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी। दिल्ली के उत्तम नगर में लगातार पुलिस भेष बदलकर इन चारों आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी जब उन्होंने सम्राट को गिरफ्तार किया। सम्राट ने पूरी घटना बताई कि 5 महीनों के दौरान उक्त दोनों पुरुष एवं महिलाओं के साथ नई दिल्ली में उसकी मुलाकात हुई थी और उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

पुलिस ने तुरंत घेराबंदी करते हुए आरोपी तेज रोक्या, भरत लाल थापा और अनुष्का को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पता चला कि और भी आरोपी इस वारदात में इनके साथ शामिल होना पाया गया थे, जिन्होंने इन आरोपियों को विभिन्न तरीकों से मदद की थी। चाहे वह चांदी को गलाने का मामला हो या फिर बेहोशी की दवा उपलब्ध करवाने का। इसके बाद पुलिस ने कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया और वहीं आरोपियों से 3 किलो 200 ग्राम सोना तो वहीं 2 किलो के आसपास चांदी जब्त की है। इसके अलावा 5,13,020 रुपए नगदी भी बरामद की गई है। इन आरोपियों से कुल 1 करोड़ 53 लाख रुपए मशरूका चुका जप्त किया गया है।

वहीं जहां पुलिस ने अंदाजा लगाया है कि जो इन आरोपियों के कनेक्शन नेपाल से भी है और इन्होंने अनेक घटनाओं को अंजाम दिया होगा जहां इसमें एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है और इन लोगों को रिमांड पर लेकर जल्द से जल्द और भी पूछताछ की जाएगी।

पुलिस ने इनाम में मिलने वाली राशि को COVID-19 वायरस के संक्रमण से बचाव और वायरस से संक्रमित लोगों की सहायता के लिए दान देने की पेशकश की गई है।

Tags

Next Story