बूथ के 'त्रिदेव' को सम्पदा 'स्मार्ट' आईडी कार्ड उपलब्ध कराएगी मध्यप्रदेश भाजपा, जानिए क्या होगा इस कार्ड में- देखें वीडियो

बूथ के त्रिदेव को सम्पदा स्मार्ट आईडी कार्ड उपलब्ध कराएगी मध्यप्रदेश भाजपा, जानिए क्या होगा इस कार्ड में- देखें वीडियो
X
मध्यप्रदेश भाजपा ने बूथ के त्रिदेव अर्थात बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, और बीएलए को 'संपदा' स्मार्ट आईडी कार्ड उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस कार्ड में उनका यूनिक नंबर के साथ परिचय होगा। यह घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उज्जैन में की। उन्होंने कहा कि सम्पदा मे सम्मान पहचान और दायित्व शामिल होंगे। शर्मा ने कहा कि यह यूनिक कार्ड पन्ना प्रमुखों को भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा ने बूथ के त्रिदेव अर्थात बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, और बीएलए को 'संपदा' स्मार्ट आईडी कार्ड उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस कार्ड में उनका यूनिक नंबर के साथ परिचय होगा। यह घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उज्जैन में की। उन्होंने कहा कि सम्पदा मे सम्मान पहचान और दायित्व शामिल होंगे। शर्मा ने कहा कि यह यूनिक कार्ड पन्ना प्रमुखों को भी उपलब्ध कराए जाएंगे। बता दें, प्रदेश भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशती वर्ष में संगठन पर्व के अंतर्गत बूथ विस्तारक योजना चला रही है। शर्मा दिनों बूथ विस्तारक बूथों के प्रवास पर हैं।

देखें वीडियाे



यहां हो रहा है अभियान के तहत

बूथ विस्तारक बूथ पर जाकर बूथ समिति का अंकन रजिस्टर और संगठन ऐप में कर रहे हैं। जहां एक ओर रजिस्टर में बूथ समिति, बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बीएलए सहित पूरी समिति और पन्ना प्रमुख पन्ना समिति के साथ ही वोटर्स के नाम लिख रहे हैं । वहीं इन्हें संगठन ऐप में चित्रों के साथ फीड भी कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि बूथ के त्रिदेव और पन्ना प्रमुखों को यह "सम्पदा" स्मार्ट आईडी और पहचान पत्र देने का उद्देश्य यह है कि हम अपने बूथ स्तर के नेतृत्व को संगठन में सम्पदा : सम्मान, पहचान, दायित्व देने की परंपरागत व्यवस्था को तकनीक से जोड़ रहे हैं। यह "सम्पदा" स्मार्ट आईडी डिजिटलाइज होने वाले बूथों के अंतर्गत फीड किये गए "त्रिदेव" के लिए संभव होंगे। यही व्यवस्था पन्ना प्रमुखों पर लागू होगी।

Tags

Next Story