समर्पण निधि अभियान के माध्यम से डेढ़ सौ करोड़ रुपये जुटाएगी मध्यप्रदेश भाजपा, जानिए प्रदेश अध्यक्ष ने दिए क्या निर्देश

समर्पण निधि अभियान के माध्यम से डेढ़ सौ करोड़ रुपये जुटाएगी मध्यप्रदेश भाजपा, जानिए प्रदेश अध्यक्ष ने दिए क्या निर्देश
X
भारतीय जनता पार्टी संगठन के कामकाज व खर्चे के लिए इस साल लगभग डेढ़ सौ करोड़ रुपए का चंदा इकट्ठा करेगी। पार्टी ने इसके लिए अपने सत्ता व संगठन के छोटे से बड़े जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को अभियान में जुटने के लिए कहा है। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार के मंत्रियों को भी जिलावार जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान के तहत मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता बूथ पर पहुंच कर अभियान में सहभागिता करेंगे।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी संगठन के कामकाज व खर्चे के लिए इस साल लगभग डेढ़ सौ करोड़ रुपए का चंदा इकट्ठा करेगी। पार्टी ने इसके लिए अपने सत्ता व संगठन के छोटे से बड़े जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को अभियान में जुटने के लिए कहा है। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार के मंत्रियों को भी जिलावार जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान के तहत मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता बूथ पर पहुंच कर अभियान में सहभागिता करेंगे। संगठन का लक्ष्य है कि पिछले साल की अपेक्षा डेढ गुना चंदा इस बार एकत्र किया जाए। पिछले साल 100 करोड़ का लक्ष्य रखा गया था, जो कि पूरा हो गया था। इसलिए इस बार लक्ष्य में 50 फीसदी का इजाफा किया गया है।

बूथ पर जाकर समर्पण निधि के अभियान में जुटें : शर्मा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गुरुवार को इस संबंध में अब तक की तैयारियां की जानकारी राष्ट्रीय नेतृत्व को दी। बाद में कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग बूथों पर जाकर इस अभियान को यशस्वी बनाएं। उन्होंने कहा कि ठाकरे, जो सोचते थे उस दिशा में समर्पण निधि के माध्यम से इस अभियान को भी ऐतिहासिक बनाएं। वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश भाजपा ने ठाकरे जन्म शताब्दी समारोह समिति ने बूथ विस्तारक योजना को मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक बनाया है। इसके लिए में सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं ।

Tags

Next Story