मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी जय प्रकाश ने कहा- मुझे जिंदा कांग्रेस चाहिए, सिर्फ टिकट और पद की चाह रखने वाले नेताओं को दी यह हिदायत

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी महासचिव जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा है कि वे संगठन को मजबूत बनाने के लिए खुद मैदान में नजर आएंगे और कार्यकर्ताओं को भी जी-तोड़ मेहनत करनी होगी। मुझे जिंदा कांग्रेस चाहिए इसलिए अब कांग्रेसी सड़क की लड़ाई के लिए कमर कस लें। हमें जनता के हितोंं और प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पुरजोर लड़ाई लड़नी होगी। अब केवल टिकट और पद की चाह रखने वाले नेता संगठन की मुख्यधारा से दूर दिखाई देंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ता कभी किसी से डरा नहीं
प्रभारी महासचिव जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि इतिहास गवाह है कांग्रेस का कार्यकर्ता कभी भी किसी से डरा नहीं है। उस पर लाख जुल्म ढाहे जाएं,पर वह देश और संगठन को मजबूत बनाने केे लिए सीना तान खड़़ा रहेगा। पार्टी पर कई बार संकट आएं,लेकिन ये समर्पित कार्यकर्ताओं का समर्पण है कि हर बार कांग्रेस मजबूती के साथ देश में खड़ी दिखाई दी है। उन्होंने कहा कि वे मध्यप्रदेश में कांग्रेस को जिंदा देखना चाहते है,हमारा हर कार्यकर्ता उत्साह और ऊर्जा से लबालब होकर मौजूदा सरकार की गलत नीतियोें और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर दिखाई देगा और इस कार्य की शुरुआत वे स्वयं करेंगे। वे कार्यकर्ताओं से कंघे से कंघा मिलाकर सरकार के जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने सबसे आगे खड़े दिखाई देंगे। अग्रवाल ने कहा कि अब व्हाट्सअप और फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया मेंं चंद फोटो लगाकर अपने आपको कांग्रेसी बताने वाले अब संगठन की मूलधारा से कोसो दूर दिखाई देंगे। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाएगा,जो केवल टिकट और पद की चाह रखते है। कलफदार कुर्ता पहनकर एसी गाड़ियों पर चलने वाले नेता अब कांग्रेस में स्वीकार नहीं होंगे।
कांग्रेस के जयचंदों के कारण छिनी सत्ता
कांग्रेस नेता ने कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले बार जनता ने कांग्रेस को जनाधार दिया,लेकिन किस तरह से हमारे जयचंदों की वजह से भाजपा ने सत्ता छीन ली,इसे पूरे प्रदेश की जनता ने देखा है और वह फिर से भाजपा को सबक सिखाना चाहती है,हमें मिलकर पूरी ताकत से जनता के इस भावना को सकार करना है।हमें अपना ज्यादा से ज्यादा समय जनता के बीच बिताना होगा,उन्हें बताना होगा कि किस तरह से कांग्रेस ने अपने चंद महीनों के कार्यकाल में किसानों,युवाओं ,बेरोजगारों और गरीबों के हितों में काम किया है और वर्तमान की भाजपा सरकार किस तरह से झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने में लगी हुई है। वर्तमान में प्रदेश देश की स्थिति क्या है,किस तरह से सरकारी एंजेसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है,ये सब जनता को बताना होगा। अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस जल्द ही युवाओं ,व्यापारियों,महिलाओं और किसान-गरीबों के बीच जाएंगी और उन्हें विश्वास दिलाएंगी कि प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस की इकलौता विकल्प है। इसके लिए हमारे कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS