विधानसभा चुनाव के लिए दो वचन पत्र तैयार करेंगी कांग्रेस, महिलाओं के लिए अलग से बनेगा वचन पत्र

भोपाल: अगले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस दो वचन पत्र तैयार करेंगी। महिलाओं के लिए अलग से वचन पत्र बनाया जाएगा,जिसमें पूरे प्रदेश से महिलाओं द्वारा लिए गए सुझाव शामिल किए जाएंगे। इसके लिए स्थानीय स्तर पर वचन पत्र बनाया जाएगा। रविवार को प्रदेश कांग्रेस की वचन पत्र समिति की बैठक हुई। पीसीसी चीफ कमलनाथ की मौजूदगी में हुई इस बैठक में तय किया गया कि वचन पत्र में समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं शामिल की जायेंगी।
पूर्व सीएम कमलनाथ के आवास में बैठक हुई। जिसमें वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, मुकेश नायक सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। नेताओं ने वचन पत्र के निर्माण को लेकर मंत्रणा की। बैठक में तय किया गया कि वचन पत्र के लिए बनाई गई उपसमितियों द्वारा सभी समाज वर्ग के लोगों के साथ विचार विमर्श किया जाए और वहां से जो फीडबैक या सुझाव मिलें,उन्हें बिन्दूवार बनाकर प्रदेश समिति को भेजा जाए,जिस पर मंथन कर उन्हें वचन पत्र में जोड़ा जाएगा।
दो वचन पत्र बनाए जाएंगे : राजेन्द्र सिंह
कांग्रेस वचन पत्र के लिए बैठक के बाद अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस इस बार 2 वचन पत्र तैयार करने वाली है। एक सामान्य और एक महिलाओं के लिए, विशेषकर प्रियदर्शिनी वचन पत्र तैयार करेगी। वचन पत्र के लिए 10 उप समितियां बनाई गई हैं। इन दसों उप समितियों को अलग अलग विभागों-वर्गों की जिम्मेदारी दी गई है। सिंह ने कहा कि एक महीने बाद सभी उप समितियों की फिर बैठक होगी। बैठक में सभी उप समितियों को बिंदुवार अपने-अपने विभागों के लिए जानकारी देनी होगी। उसी के आधार पर घोषणा पत्र का ड्राफ्ट तैयार होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS