MP News: मध्य प्रदेश को मिला दूसरा नया मुख्य सचिव, वीरा राणा के नाम पर लगी मुहर

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में चुनावी नतीजों से पहले हलचल तेज हो गई है। दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज अपर मुख्य सचिव वीरा राणा ने मुलाकात की। इसके बाद माना जा रहा है कि जल्द ही मुख्य सचिव के आदेश जारी हो सकते हैं। वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल कल खत्म हो रहा है।
प्रदेश की दूसरी महिला सीएस होंगी राणा
दरअसल, वीरा राणा 1988 बैच की आईएएस अफसर हैं। वीरा राणा मूल रुप यूपी की रहने वाली हैं। अगर राणा मुख्य सचिव बनती हैं तो वे मध्य प्रदेश शासन की दूसरी महिला होंगी जो मुख्य सचिव बनेंगी। इनसे पहले निर्मला बुच मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव रह चुकी हैं। इनका कार्यकाल 22 सितंबर 1991 से एक जनवरी 1993 तक था।
अगले साल रिटायर होंगी राणा
वीरा राणा मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष, मध्य प्रदेश राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी, खेल और युवा कल्याण विभाग की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, प्रशासन अकादमी में महानिदेशक, कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. वीरा राणा मार्च 2024 में रिटायर हो जाएंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS