मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम का आरोप- आईएसआई से रिचार्ज होता है दिग्विजय की जुबान का जहर, जानिए क्यों किया यह तीखा कटाक्ष

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस प्रमुख डॉ भागवत व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी पर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें तो आज तक यही समझ में नहीं आया कि दिग्विजय अपनी जुबान पर इतना जहर लाते कहाँ से है? ऐसा लगता हैं कि वह जुबान को आईएसआई से रिचार्ज कराते हैं।
मुसलमानों को अपना जागीर समझती है कांग्रेस
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि पता नही क्या कारण हैं कि मुसलमानों की किसी अन्य से निकटता होती है तो कांग्रेस नेता विचलित हो जाते है और अनाप शनाप बोलने लगते हैं। दरअसल कांग्रेस सदैव से ही मुसलमानों को अपना वोट बैंक बनाए रखना चाहती है। कांग्रेस मुसलमानों को अपना वोट बैंक और दिग्विजय सिंह उन्हें अपना जागीर समझते है। जैसे ही मुसलमान किसी और के निकट जाने लगते है तो कांग्रेसियों को सहन नहीं होता है।
हिंदू, मुसलमान क्यों करती है कांग्रेस
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि जहा तक डॉ. भागवत की बात है तो वह पहले ही कह चुके है कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है। जब सभी एक है तो फिर कांग्रेस हिंदू , मुसलमान क्यों करती हैं। जैसे ही हिंदू ,मुसलमान पास आते है , छद्म सेकुलरवादियो का चोला ओढ़े कांग्रेसियों के पेट में दर्द होना शुरू हो जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS