मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम का हमला, बोले- राहुल गांधी न राम के हुए और न ही राष्ट्र के, जानिए लगाए और क्या आरोप

भोपाल। लंदन में कथित देश विरोधी बयान के कारण भाजपा के निशाने पर आए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भले ही अपने को सच्चा हिन्दू व भारतीय कहे लेकिन सच यही है कि वह न राम के हुए और न राष्ट्र के। उन्होंने कहा कि यह वही राहुल गाँधी है जिनकी पार्टी की सरकार में भगवान राम व राम सेतू के अस्तित्व पर ही सवाल उठाए दिए गए थे। सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर इसे काल्पनिक बता दिया था। कांग्रेस ने यह सब तब किया था जब राहुल गांधी अपने को सच्चा हिन्दू,जनेऊ धारी ब्राह्मण कहते घूमते है। राहुल गांधी इसके बाद भी भगवान राम पर सवाल उठाने से नही चूके।
विदेश जाकर करते हैं देश को बदनाम
गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी जब विदेश जाते है तो देश को बदनाम करने में जुट जाते है। भारत की तुलना पाकिस्तान से करते है। देश के संघीय ढांचे पर प्रहार करते है। राहुल गांधी देश मे ओर देश के बाहर बदनाम करने का कोई मौका नही छोड़ते है। डॉ मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी व कांग्रेस की इस मानसिकता को देश ही नही, विदेश तक मे लोग समझ चुके है इसलिए प्रलाप पर कोई ध्यान नही देता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS