कड़ाके की ठंड से कांपा मध्यप्रदेश, 10 डिग्री से नीचे पहुंचा 22 जिलों का तापमान, घने कोहरे के साथ चल रही शीतलहर

भोपाल। मध्यप्रदेश के अधिकांश जिले इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। प्रदेश के 22 से ज्यादा जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। बड़े हिस्से में घना कोहरा हो रहा है और शीतलहर चल रही है। इसकी वजह से भी ठंड का प्रकोप ज्यादा है। आसमान साफ होने से धूप तो है लेकिन शीतलहर चलने के कारण ठंड कम नहीं हो रही है। मौसम का यह मिजाज तीन दिन तक और बने रहने की भविष्यवाणी वैज्ञानिकों ने की है।
इस तरह का रह सकता है मौसम
प्रदेश के धार और पचमढ़ी सबसे ठंडे रहे। धार में 5.5 डिग्री और पचमढ़ी में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर, धार, रतलाम, सागर, सिवनी, बैतूल, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, रतलाम, उज्जैन, दतिया, गुना और श्योपुरकलां में आगे भी शीतलहर चलने की संभावना है। ग्वालियर और चंबल संभाग समेत शाजापुर, उज्जैन, रतलाम, नीमच, मंदसौर, बालाघाट, टीकमगढ़, छतरपुर और सागर में घना कोहरा रह सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS