राज्य कर्मचारी संघ फरवरी में करेगा आंदोलन का शंखनाद

भोपाल: पुरानी पेंशन बहाल करने, पदोन्नति समेत अन्य लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने से आक्रोशित मप्र राज्य कर्मचारी संघ फरवरी में आंदोलन का शंखनाद करेगा। रविवार को राज्य कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने की। बैठक का उद्घाटन नगर निगम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी द्वारा किया गया।
जितेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि फरवरी माह में राज्य कर्मचारी संघ कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश के सभी कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया कि 20 फरवरी तक प्रदेश की पूरी तहसील एवं ब्लॉक कार्यों में राज्य कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में रविंद्र शुक्ला, सविता अवस्थी, सुभाष शर्मा, राजकुमार चंदेल, राजेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य संगठनों के प्रांतीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS