ठंडी हवाओं से फिर कांपा मध्य प्रदेश, अगले तीन दिन ऐसे ही ठिठुराएंगी सर्द हवाएं

ठंडी हवाओं से फिर कांपा मध्य प्रदेश, अगले तीन दिन ऐसे ही ठिठुराएंगी सर्द हवाएं
X
हिमालय में हुई ताजा बर्फबारी से मध्य प्रदेश में एक बार फिर हड्डी गला देने वाली ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। ग्वालियर, उज्जैन, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और होशंगाबाद संभागों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश के अनुसार 4 दिन तक इसी तरह ठंड रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान नीचे जा सकता है। बुंदेलखंड, महाकौशल और बघेलखंड में तापमान 3 से 5 डिग्री और पश्चिमी इलाके जैसे- इंदौर, उज्जैन के साथ ही साथ भोपाल और ग्वालियर-चंबल में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। राजधानी भोपाल, धार, रायसेन और रतलाम में कोल्ड वेव रही। भोपाल में रात का पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस आ गया जबकि सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

भोपाल। हिमालय में हुई ताजा बर्फबारी से प्रदेश में एक बार फिर हड्डी गला देने वाली ठंड ने दस्तक दे दी है। एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है। दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। ग्वालियर, उज्जैन, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और होशंगाबाद संभागों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश के अनुसार 4 दिन तक इसी तरह ठंड रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान नीचे जा सकता है। बुंदेलखंड, महाकौशल और बघेलखंड में तापमान 3 से 5 डिग्री और पश्चिमी इलाके जैसे- इंदौर, उज्जैन के साथ ही साथ भोपाल और ग्वालियर-चंबल में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। राजधानी भोपाल, धार, रायसेन और रतलाम में कोल्ड वेव रही। भोपाल में रात का पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस आ गया जबकि सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने अलर्ट दिया है कि ठंडी हवाएं सर्दी बढ़ा सकती है। ठंड सहनीय लेकिन कमजोर लोगों के लिए हल्के स्वास्थ्य के लिए चिंतनीय रहेगी। खासकर शिशुओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों से जुड़े लोगों को ज्यादा संभलकर रहने की जरूरत है। तेज ठंड के समय अधिक समय तक ठंड के संपर्क में रहने से बचें। ढीले, हल्के वजन व कई सतहों वाले गर्म ऊनी कपड़े पहनें।

यहां 27 तक कोल्ड डे

उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, दमोह, बैतूल, इंदौर, धार, खंडवा और खरगोन में कोल्ड डे रह सकता है। 26 और 27 जनवरी तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। तेज हवाओं के कारण दिन में ज्यादा ठंड रहेगी।

ये शहर रहेंगे हॉट कोल्ड डे की चपेट में

इंदौर, उज्जैन, टीकमगढ़, बै​तूल और शाजापुर जिले में आज का दिन तीव्र शीतल रहेगा।


Tags

Next Story