मध्यप्रदेश : कांग्रेस के दिग्गज नेता महेश जोशी नहीं रहे

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश जोशी का शुक्रवार को भोपाल में निधन हो गया। जोशी ने लंबे समय तक कांग्रेस संगठन व सरकार में विभिन्न विभागों का दायित्व संभाला। वे प्रदेश के लोकप्रिय नेता व अभा कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी रहे।
वह पिछले कई दिनों से भोपाल के अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने रात करीब 10 बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को इंदौर में किया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी जी की पार्थिव देह कल 10 अप्रैल , शनिवार को सुबह 11 बजे उनके ओल्ड पलासिया इंदौर स्थित निवास पर भोपाल से पहुंचेगी।
उनके निधन पर पूर्व सीएम कमलनाथ सहित अनेक नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश जोशी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ।परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। कांग्रेस पार्टी के प्रति उनका समर्पण, जनहित में उनके किये गये कार्य, उनकी स्पष्टता, बेबाक़ी, ज़िंदादिली, लोगों को अपना बनाने की शैली कभी भुलायी नहीं जा सकती है। उनका निधन कांग्रेस पार्टी के लिये एक अपूरणीय क्षति है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS