Navratri : बिट्टन मार्केट में महालक्ष्मी मंदिर तो न्यू मार्केट में राम मंदिर की झांकी

Navratri : बिट्टन मार्केट में महालक्ष्मी मंदिर तो न्यू मार्केट में राम मंदिर की झांकी
X
शारदेय नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। मां दुर्गा की झांकियों को कलाकार अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। मूर्तियों की साज-सज्जा का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है वहीं लोगों में भी नवरात्रि उत्सव को लेकर कभी उत्साह है।

भोपाल। शारदेय नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। मां दुर्गा की झांकियों को कलाकार अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। मूर्तियों की साज-सज्जा का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है वहीं लोगों में भी नवरात्रि उत्सव को लेकर कभी उत्साह है। इस बार विट्ठन मार्केट में महाराष्ट्र के कोल्हपुर का महालक्ष्मी की झांकी का स्वरूप दिया जा रहा है। समिति द्वारा 18 वर्षों से लगातार हमारा भारत ही नहीं अन्य देशों के मंदिर का भी यहां पर झांकी स्वरूप निर्माण किया जाता है। इस वर्ष समिति द्वारा महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित महालक्ष्मी मंदिर का झांकी स्वरूप निर्माण किया गया है। समिति पिछले 5 वर्षों से स्थापना की मूर्ति का ही विसर्जन करती है जो 3 फीट की है बाकी पंडाल में करीब 40 से 50 प्रतिमाएं होती हैं वे सारी प्रतिमाएं मूर्तिकार को वापस दे दी जाती है।

न्यू मार्केट में दिखेगी निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर की झलक

अयोध्या में श्रीराम मंदिर अगले साल तक तैयार होगा। इसे लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है, लेकिन अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर की झलक शहर में अयोध्या के पहले दिखाई देगी। दरअसल इस बार नवरात्रि पर्व पर न्यू मार्केट में इस प्रसिद्ध मंदिर की झांकी तैयार की जा रही है, जो पूरी तहर अयोध्या के निर्माणाधीन राम मंदिर पर आधारित होगा। राम मंदिर का स्वरूप कैसा होगा, प्रतिमा किस तरह होगी सहित मंदिर की हुबहू प्रतिकृति यहां तैयार की जा रही है। व्यापारी दुर्गा उत्सव समिति न्यू मार्केट की ओर से न्यू मार्केट रोशनपुरा चौराहे के पास यह झांकी सजाई जाएगी। यह झांकी लगभग 45 लाख की लागत से तैयार होगी। इसकी ऊंचाई 70 फीट रहेगी। इस झांकी का निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा है। आधे से अधिक काम पूरा हो गया है।

सीता स्वरूप में विराजीं हैं मां दुर्गा

समिति के संयोजक अजय अग्रवाल ने बताया कि झांकी में मां दुर्गा की प्रतिमा माता सीता के स्वरूप में विराजमान होगी। इस झांकी में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक को दर्शाया जाएगा। इसी प्रकार अयोध्या की तर्ज पर गर्भगृह में अष्टकमल रहेगा, जिस पर रामलला विराजमान होंगे।

Tags

Next Story