Swami Ramgiri Maharaj Joined Aap Party : इस पार्टी में शामिल हुए महामंडलेश्वर स्वामी महाराज, प्रदेश प्रभारी ने कहा यही बदलाव है...

भोपाल। मध्य प्रदेश में इसी साल होने वाले चुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीतिक पार्टियां कोई कसर नहीं छोड़ रही है। नेताओं द्वारा दल बदलने का भी सिलसिला जारी है। इसी क्रम में प्रदेश में इस बार सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी आप पार्टी भी अपने पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर कर प्रमुख पार्टियों को टक्कर देने के लिए तैयार है। इसी क्रम में प्रदेश में कई नेताओं ने आप की सदस्यता ली है तो वहीं राजगढ़ जिले के महामंडलेश्वर स्वामी रामगिरी महाराज ने आम आदमी पार्टी ( mahamandaleshwar swami ramgiri maharaj joined aap party ) mahamandaleshwar swami ramgiri maharaj joined aap partyकी सदस्यता ग्रहण कीं।
आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने बताया कि प्रदेश प्रभारी बी एस जून की मौजूदगी में राजगढ़ के महामंडलेश्वर स्वामी रामगिरी महाराज (Mahamandaleshwar Swami Ramgiri Maharaj ) ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । वहीं प्रदेश प्रभारी बी एस जून ने कहा कि श्री श्री 108 महामंडलेश्वर रामगिरी महराज आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने महराज का स्वागत कर आम आदमी पार्टी में शामिल कराया। संत महात्मा जी भी सीएम केजरीवाल की शिक्षा,स्वास्थ्य की राजनीति से जुड़ रहे हैं। यही बदलाव है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS