REWA RANGRAPE: आदिवासी बहनों के साथ हुई गैंगरेप घटना पर महिला कांग्रेस ने खोला मोर्चा, गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग

REWA RANGRAPE: आदिवासी बहनों के साथ हुई गैंगरेप घटना पर महिला कांग्रेस ने खोला मोर्चा, गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग
X
रीवा से दो आदिवासी नाबालिक बहनों के साथ दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस विभाग में हड़कम मच गया है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद से कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार की निंदा करते हुए सड़कों पर उतरे और जमकर बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल भी प्रदर्शन में शामिल हुई और गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की।

भोपाल :मध्यप्रदेश में महिलाओं के साथ दुश्मन के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन प्रदेश के अलग-अलग जिले से दुष्कर्म और हत्या के मामले उजागर होने के बाद से जहां पुलिस प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। तो वही अब रीवा से दो आदिवासी नाबालिक बहनों के साथ दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस विभाग में हड़कम मच गया है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद से कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार की निंदा करते हुए सड़कों पर उतरे और जमकर बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल भी प्रदर्शन में शामिल हुई और गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की।

विभा पटेलने ने कहा एमपी में बेटियां सुरक्षित नहीं

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि एमपी में बेटियां सुरक्षित नहीं है। महिलाओं और बच्चियों के साथ अत्याचार के मामले बढ़ते ही जा रहे है, जिसे सरकार रोकने में नाकाम साबित हो रही है। ऐसे में प्रदेश के गृहमंत्री को नैतिकता के नाते अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

7 लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम

बता दें कि दिल को झकझोर देने वाला मामला रीवा से सामने आया है। जहां दो आदिवासी बहनों के साथ 7 लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया साथ ही इस दरिंदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । घटना 8 अगस्त के रीवा जिले के हनुमना थाना के करकाछ जंगल की ही है। जहां 13 और 14 साल की बहनों के साथ 7 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने फ़िलहाल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अभी 2 आरोपी फरार है। जिन्हे पकड़ने के लिए पुलिस दिन रात काम कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 342, 376(D A), 376(3), 506, 5/6 पास्को एक्ट, 66E, 67, 67 A आईटी एक्ट पंजीबद्ध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags

Next Story